LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Jharkhand News : झारखण्ड को मिली दो और सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, प्रयागराज होते हुए पहुंचेगी जयपुर

Jharkhand News : झारखण्ड को दो और सुपरफ़ास्ट ट्रेनों की सौगात मिली है। रेलवे ने धनबाद से कोडरमा होते हुए जयपुर और अजमेर के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।पढ़िए आगे....

 Jharkhand News : झारखण्ड को मिली दो और सुपरफास्ट ट्रेनों की
ट्रेन की सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

DHANBAD : धनबाद के रेल यात्रियों को रेलवे ने एक और तोहफा दिया है। रेलवे ने धनबाद से कोडरमा होते हुए जयपुर और अजमेर के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। हालांकि इन दो विशेष गाड़ियों का परिचालन सीमित समय के लिए हीं किया जाएगा। फिर भी यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। 

सीमित समय के लिए होगा परिचालन

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि लंबे समय से यात्री इस मार्ग पर विशेष ट्रेनों के परिचालन की मांग कर रहे थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है जिसे अभी अल्प अवधि  के लिए चलाया जाएगा।

टाईम-टेबल भी हुआ जारी

इसमें 09725 जयपुर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 6 फरवरी को प्रातः पांच बजकर पांच मिनट पर जयपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह सात बजकर पैतालिस मिनट पर धनबाद पहुंचेगी। वापसी में 09726 धनबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन 8 फरवरी को रात्रि ग्यारह बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन प्रातः तीन बजकर तीस मिनट पर खातीपुर पहुंचेगी। इससे जयपुर और इसके आसपास के लोगों को बेहतर यात्रा का विकल्प मिलेगा। धनबाद से अजमेर के बीच भी विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। 09601 विशेष ट्रेन 18 फरवरी को प्रातः 7 बजकर 45 मिनट पर अजमेर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर धनबाद पहुंचेगी। वापसी में 09602 विशेष ट्रेन 22 फरवरी को प्रातः 8 बजे धनबाद से रवाना होगी और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर अजमेर पहुंचेगी। 

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

इन ट्रेनों के परिचालन के शुरू होने से झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इन गाड़ियों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया एवं कोडरमा में भी होगा। रेल यात्री इस ट्रेन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट