LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड ATS को मिली तीन दिन की रिमांड, धनबाद से पकड़े गए संदिग्धों की होगी पूछताछ, विदेशी लिंक की भी की जाएगी जांच

Jharkhand News: झारखंड ATS को धनबाद से पकड़े गए चारो संदिग्धों से पूछताछ के लिए न्यायालय के द्वारा तीन दिनों के रिमांड की मंजूरी दे दी है। अब ATS की टीम इन सभी संदिग्धों से पूछताछ करेगी।

Jharkhand News: झारखंड ATS को मिली तीन दिन की रिमांड, धनबाद
झारखंड ATS को मिली तीन दिन की रिमांड- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड ATS को झारखंड न्यायालय के द्वारा धनबाद के वासेपुर से पकडे गए सभी संदिग्धों से पूछताछ करने के लिए तीन दिनों के रिमांड की मंजूरी मिली है। एटीएस की टीम ने न्यायालय में चारों संदिग्धों को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीन दिन तक रिमांड दी है।

विदेशी संबंधो की होगी जांच

तीन दिनों के रिमांड की मंजूरी मिलने के बाद एटीएस की टीम इन सभी संदिग्धों से लगातार पूछताछ करेगी और उनके इरादों के साथ ही उनके संबंधों को की भी जांच करेगी। इसके अलावा एटीएस की टीम चारों संदिग्धों के विदेशी संबंधों की भी जांच करेगी।

ATS को मिली कई अहम जानकारियां

रिमांड मिलने के बाद ATS की टीम चारों संदिग्धों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से अपने साथ ले गई। इसके तुरंत बाद एटीएस ने चारों संदिग्धों से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान संगठन के संचालनकर्ता के अलावा विदेशी कनेक्शन के बारे में जानकारी हासिल करेगी। एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्धों ने कई अहम जानकारियां एटीएस को दी है।

धनबाद से किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि एटीएस कुछ दिन पहले धनबाद के वासेपुर से चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया था। ATS की टीम ने धनबाद के वासेपुर अलीनगर से  गुलफाम हसन, भूली की आजाद नगर अमन सोसायटी से आयान जावेद, शमशेर नगर गली नंबर-3 से आयान की पत्नी शबनमपरवीन और मोहम्मद शहजाद आलम को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

NSIT
Nsmch