LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

600 बेड वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में घुसा सियार, कई मरीज थे मौजूद, मच गया हड़कंप

600 बेड वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में घुसा

Dhanbad - अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है, इसका बड़ा नजारा धनबाद जिले के 600 बेड वाले शहीद निर्मल महतो  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देखने को मिला, जहां देर रात बड़ी घटना हो गई। 24 घंटे संचालित अस्पताल के इमरजेंसी स्थित सर्जिकल आईसीयू में अचानक एक सियार घुस गया। यह घटना तब हुई, जब आईसीयू में भर्ती सभी  मरीज सो   रहे थे।  अचानक जंगली जानवर के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। वहीं इस  घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। 

कर्मचारी ने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को सूचित किया

यह घटना तब सामने आई, जब अस्पताल का एक आउटसोर्स कर्मचारी वार्ड की ओर जा रहा था। उसने देखा कि एक सियार इमरजेंसी ब्लॉक में दाखिल होकर सर्जिकल आईसीयू की ओर बढ़ रहा है। कर्मचारी ने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को सूचित किया और लाइटें जलाने को कहा।

सियार एक बेड के नीचे से निकलकर तेजी से बाहर भागा

जैसे ही आईसीयू में रोशनी हुई, सियार एक बेड के नीचे से निकलकर तेजी से बाहर भाग गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी मरीज, अटेंडेंट या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस वाकये ने अस्पताल की सुरक्षा और स्वच्छता प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पताल में घूमते रहते हैं जंगली जानवर

मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल परिसर में अक्सर कुत्ते और अन्य जंगली जानवर घूमते रहते हैं। उनका कहना है कि इमरजेंसी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जंगली जानवर का प्रवेश करना एक बड़ी सुरक्षा चूक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की रात की सुरक्षा निगरानी पर सवाल उठाए हैं।

NSIT
Nsmch

इस घटना पर अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, स्टाफ सदस्यों के अनुसार, रात के समय अस्पताल के कई प्रवेश द्वार खुले रहते हैं, जिससे बाहरी जानवर आसानी से परिसर में प्रवेश कर जाते हैं।