LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

गर्लफ्रेंड से शादी की जिद,मंगेतर को फ़ोन फिर आधी रात का भरी बवाल और एक प्रेम कहानी

एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिजन ने उसकी पिटाई कर दी. युवती की शादी किसी और से तय थी, लेकिन प्रेमिका के खुलासे से रिश्ता टूट गया.

गर्लफ्रेंड से शादी की जिद,मंगेतर को फ़ोन फिर आधी रात का भरी ब
गर्लफ्रेंड से शादी की जिद,मंगेतर को फ़ोन फिर आधी रात का भरी बवाल और एक प्रेम कहानी- फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की भेलाटांड़ बस्ती में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। बाबुडीह का रहने वाला सोनू, जो एक जमीन कारोबारी का बेटा है, पिछले तीन वर्षों से भेलाटांड़ की एक युवती से प्रेम करता था। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी बोकारो के एक युवक से तय कर दी, जिसकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। शादी की खबर मिलते ही सोनू ने सीधे बोकारो में होने वाले दूल्हे को फोन कर बताया कि वह युवती से प्रेम करता है और शादी न होने पर वह अपनी जान दे देगा। इस खुलासे के बाद दूल्हे पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया, जिससे युवती के परिवार में तनाव पैदा हो गया।

इस घटना के बाद, नाराज युवती के परिजनों ने सोनू के पिता से मिलकर दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन सोनू के पिता ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसी बीच, शनिवार की रात सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। युवती ने तुरंत अपने घरवालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सोनू को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। तनाव को देखते हुए बरवाअड्डा पुलिस को मौके पर आना पड़ा और दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में काफी देर तक पंचायत चली। आखिरकार, ग्रामीणों और युवती के परिजनों के दबाव के सामने सोनू को शादी के लिए राज़ी होना पड़ा। इसके बाद, सबकी उपस्थिति में सोनू ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर दोनों की शादी संपन्न करा दी। इस तरह, प्रेमिका से मिलने आधी रात को पहुंचे और पिटाई खाने के बाद, सोनू को अपनी प्रेमिका से शादी करने का मौका मिला। युवती ने भी स्वीकार किया कि सोनू ने उसे बार-बार चेतावनी दी थी कि अगर उसकी शादी किसी और से हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा।