LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: धनबाद में चार युवकों ने मिलकर किया युवती के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में चार युवकों ने शौच के लिए गई एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना तोपचांची थाना के लेदाटांड की है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Jharkhand News: धनबाद में चार युवकों ने मिलकर किया युवती के
Four youths gang-raped a girl in Dhanbad- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड के धनबाद से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां देर शाम शौच के लिए निकली एक युवती के साथ उसी के गांव के चार लड़कों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। यह घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड की है। किशोरी के पिता ने चारों लड़कों के खिलाफ तोपचांची थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल की देर शाम उनकी बच्ची घर के पीछे बने शौचालय में शौच के लिए गई थी, उसी दौरान गांव के चार युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों की हो चुकी है पहचान

इन चारों युवकों की पहचान हो चुकी है। चारो ओरोपियों के नाम क्रमशः अलताफ अंसारी, रफीक अंसारी, कमाल अंसारी और  रफीक अंसारी-2 है।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि घरवालों को अगर जानकारी दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

पॉक्सो एक्ट के तहत हुआ केस दर्ज

घटना के तीन दिन बाद जब किशोरी को तकलीफ हुई तो उसने अपनी चचेरी भाभी को आपबीती बता दी। इसके बाद पिता अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और चारों लड़को के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तोपचांची पुलिस ने चारों लड़को के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल टेस्ट कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पॉक्सो एक्ट के तहत सजा दिलाई जाएगी।