LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़: दो अपराधियों के पैर में लगी गोली, तीसरा फरार

धनबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है। घायल दोनो अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.....

पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़: दो अपराधियों
पुलिस मुठभेंड़ में प्रिंस खान गिरोह के दो सदस्य घायल- फोटो : न्यूज4नेशन

Dhanbad : झारखंड के धनाबाद जिले से एक बड़ी सामने आई है, जहां वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गुर्गों के पैर में गोली लगी है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।


घायल अपराधियों की पहचान वासेपुर (नूरी रोड) निवासी इरफान अंसारी उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए तुरंत SNMMCH (शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया है।


Diarch GO

रंगदारी वसूलने जा रहे थे अपराधी 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के गुर्गे किसी जमीन कारोबारी से रंगदारी की रकम वसूलने के लिए निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाने की पेट्रोलिंग टीम अलर्ट हो गई और इलाके में तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान निरंकारी चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को देखा गया।


पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश 

पुलिस ने जब बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भागने की हड़बड़ी में अपराधियों की बाइक पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर गिर गई। इसके बाद भी तीनों अपराधी गोली चलाते हुए पैदल भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इरफान और नाजिर के पैर में गोली लग गई और वे वहीं गिर पड़े।


NSIT
Nsmch

घटनास्थल से हथियार और मोबाइल जब्त 

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना के समय प्रिंस खान का बड़ा भाई गोपी खान मोबाइल के जरिए इन गुर्गों से सीधे संपर्क में था। पुलिस ने अपराधियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा घटनास्थल से बाइक और शूटरों के हथियार भी बरामद किए गए हैं।


मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक एंड साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है। वहीं, मौके से फरार हुए तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है।


ब्यूरो रिपोर्ट