LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव में जरा सी चूक और वोट बेकार! बैंगनी स्केच पेन से ही डालें

  • Patna Dussehra
  • Patna Dussehra:पटना में रावण वध का महा-आयोजन! 90 फीट का दशानन ठहाके लगाकर आंखों से बरसाएगा अंगारे, कुंभकर्ण-मेघनाद

  • Bihar Plans Intermediate Education for Madhyama Pass Students
  • Bihar Education Department: बिहार में मध्यमा पास छात्रों के लिए खुशखबरी, अब इंटर तक पढ़ाई का मिलेगा मौका

  • Bihar EV Policy 2026
  • Bihar EV Policy 2026: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! 45 मिनट में चार्ज होगी कार, पटना समेत

  • Patna NEET Scam
  • Bihar NEET Scam: री-नीट धांधली का पटना कनेक्शन, एक गांव के दो रविशंकर, एक जेल में बंद, दूसरा

कुड़मी आंदोलन ने थाम दी रेलवे की रफ्तार, रांची-नई दिल्ली राजधानी सहित यह ट्रेनें कैंसिल

कुड़मी आंदोलन ने थाम दी रेलवे की रफ्तार, रांची-नई दिल्ली राज

Dhanbad - अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहे कुड़मी समाज के आंदोलन का असर रेलवे पर पड़ा है। शनिवार को जहां रांची-पटना वंदे भारत सहित कई ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा, वहीं जिस तरह कुड़मी समाज आंदोलन कर रहे हैं, उसे देखते हुए रेलवे ने कुछ और ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इन ट्रेनों में प्रमुख रूप से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, पटना-सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। 

बता दें कि झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच की ओर से अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) का दर्जा मांग रहे कुड़मी समाज के लोगों ने शनिवार को रेल चक्का जाम कर दिया। आंदोलन के कारण धनबाद, चक्रधरपुर, रांची और आद्रा के साथ-साथ हावड़ा और आसनसोल रेल मंडल की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। 

जहां धनबाद रेल मंडल में कुड़मी समाज के लोगों ने प्रधानखंता, पारसनाथ, चंद्रपुरा, बरकाकाना, राय, मेसरा, जोगेशवर विहार और चरही स्टेशनों में रेल पटरी पर बैठ गए। रांची और चक्रधपुर रेल मंडल में मूरी, सिनी, कांड्रा, गम्हरिया, बिरिराजपुर, कुनकी, चांडिल, झिमड़ी, नीमडीह सहित अन्य स्टेशनों में भी कुड़मी बहुल कई स्थानों पर समाज के लोगों ने ट्रेनों का आवागमन प्रभावित किया।

नतीजा यह हुआ कि शनिवार को  28 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने की घोषणा की, जबकि 23 ट्रेनें रास्ते से लौंटीं और 21 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने की घोषणा हुई। कुछ ट्रेनें कल भी रद्द रहेंगी। इनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (यात्रा तिथि 22 सितंबर) व - सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (यात्रा तिथि 21 सितंबर) को रद्द रहेगी। 

NSIT
Nsmch

इन ट्रेनों को करना पड़ा रद्द

- धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

- आसनसोल-गया एक्सप्रेस

- पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस

- रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

- रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (वाया भागलपुर)

- धनबाद-पटना इंटरसिटी

- रांची-धनबाद इंटरसिटी

- पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

- सासाराम-धनबाद इंटरसिटी

- बरवाडीह-गोमो मेमू पैसेंजर

- बरकाकाना-डेहरी-ऑन-सोन पैसेंजर

- गोमो-बरवाडीह मेमू पैसेंजर

- बरवाडीह-गोमो मेमू पैसेंजर

- धनबाद-चंद्रपुरा मेमू पैसेंजर

- चंद्रपुरा-धनबाद मेमू पैसेंजर

- गोमो-आसनसोल पैसेंजर

- सिंदरी-धनबाद पैसेंजर

- हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस

- रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

- भोजूडीह-चंद्रपुरा पैसेंजर

- चंद्रपुरा-भोजूडीह पैसेंजर

- बरकाकाना-सिधवार पैसेंजर

- सिधवार-बरकाकाना पैसेंजर

- बरकाकाना-आद्रा पैसेंजर

- सांकी-हटिया पैसेंजर