LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News : राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत यात्री ने की अश्लील हरकत, महिलाओं ने की ट्रेन अधीक्षक से लिखित शिकायत

Jharkhand News : सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत एक यात्री ने महिलाओं को देखकर गंदी हरकत करने लगा। महिलाओँ के द्वारा इसका विरोध किए जाने पर वह गालियां भी देने लगा।

Jharkhand News :  राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत यात्री न
महिलाओं ने की ट्रेन अधीक्षक से लिखित शिकायत- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N Desk: सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की महिला यात्रियों को देख नशे में धुत जवान ने पहले निर्वस्त्र होकर गंदी हरकत की। महिलाओं के विरोध करने पर उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसे लेकर ट्रेन में हंगामा शुरू हो गया। देर रात तक हंगामा के बाद भुक्तभोगी महिला ने ट्रेन अधीक्षक से घटना की लिखित शिकायत की।

नशे में धुत था यात्री

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे धनबाद के पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 12313 सियालदह राजधानी जैसी ट्रेन में डराने वाली घटना का प्रत्यक्षदर्शी बना। सोमेन राणा नाम का यात्री अर्द्ध नग्न हालत में पाया गया।नशे में धुत यात्री ने न केवल गंदी हरकत की बल्कि सहयात्रियों के साथ गाली-गलौज भी किया।

Diarch GO

महिलाओं ने की लिखित शिकायत

12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिलाओं ने ट्रेन अधीक्षक से की गई शिकायत में बताया कि सेकेंड एसी के ए-वन कोच में 52 नंबर सीट के अपर बर्थ में बैठा यात्री निर्वस्त्र होकर गंदे काम कर रहा था। गंदी आवाजें निकाल रहा था। जब ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों ने इसका विरोध किया तो वह गाली देना शुरु कर दिया। महिलाओं ने इसकी शिकायत ट्रेन अधीक्षक से की और सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की है।