LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Crime News: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट, कमरे में ही दफना दिया शव

Crime News:एक महिला ने अपने शराबी पति को मौत के घाट उतार दिया और हत्या छुपाने के लिए शव को घर के कमरे में ही गाड़ दिया।

Crime News: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट,
: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट, कमरे में ही दफना दिया शव- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तिलैयाटांड़ गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने शराबी पति को मौत के घाट उतार दिया और हत्या छुपाने के लिए शव को घर के कमरे में ही गाड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर रात शव को जमीन से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेश हांसदा के रूप में हुई है। पिछले कई दिनों से वह लापता था। इस दौरान पत्नी सुरजी मंझियाइन लगातार रिश्तेदारों और ग्रामीणों को गुमराह करती रही। कोई उसके बारे में पूछता तो वह हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर टाल देती। इसी बीच, घर से उठती दुर्गंध ने लोगों के संदेह को और गहरा कर दिया।

Diarch GO

घटना का सच तब सामने आया जब सुरेश के चाचा का निधन हो गया और अंतिम संस्कार में वह शामिल नहीं हुआ। दशक्रिया में भी सुरेश के न आने पर रिश्तेदारों को अनहोनी की आशंका हुई। शुक्रवार को ग्रामीण जब जबरन सुरजी के घर में घुसे तो कमरे से तेज बदबू आने लगी। तुरंत पुलिस को खबर दी गई।

टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में सुरजी टूट गई और हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, किसी दूसरी महिला से संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। करीब 10 दिन पहले इसी झगड़े के दौरान सुरजी ने पति की हत्या कर दी और शव को कमरे में गाड़ दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश और पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

गांव में इस वारदात के सामने आने के बाद सनसनी और दहशत फैल गई है। लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि घरेलू कलह ने पूरे परिवार को बर्बादी की ओर धकेल दिया।