LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

सिंह मेंशन पर हमला: "धनबाद को श्मशान बना देंगे", वायरल पर्चे ने मचाया हड़कंप

Singh Mansion Dhanbad: बमबाजी के बाद वायरल पर्चे की भाषा बेहद डरावनी है, जिसमें धनबाद को "श्मशान घाट" बनाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा है कि "जिस धरती पर अमन का खून गिरा है, उसे बंजर बना देंगे।"

Dhanbad Attack on Singh Mansion Viral pamphlet creates stir
सिंह मेंशन पर हमला: "धनबाद को श्मशान बना देंगे"- फोटो : news 4 nation

झारखण्ड कि कोल नगरी के तौर पर विख्यात धनबाद के सरायढेला स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' पर देर रात अज्ञात अपराधियों ने हमला बोला। हमलावरों ने दो सुतली बम फेंके, जिसमें से एक घर के अंदर और दूसरा बाहर सड़क पर गिरा। रात के करीब 11:20 बजे हुए इन धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी

इस चर्चित हमले में उस वक्त नया मोड़ आया जब सोशल मीडिया पर एक पर्चा तेजी से वायरल होने लगा। इस वायरल पत्र के जरिए नीरज सिंह हत्याकांड में मुख्य शूटर और जेल में मार डाले गए गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पत्र में स्पष्ट रूप से 'सिंह मेंशन' पर हुए हमले को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। इस दावे के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अब इस पत्र की प्रामाणिकता की जांच में जुट गई हैं।

Diarch GO

रंगदारी की मांग और खौफनाक धमकी

वायरल पर्चे की भाषा बेहद डरावनी है, जिसमें धनबाद को "श्मशान घाट" बनाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा है कि "जिस धरती पर अमन का खून गिरा है, उसे बंजर बना देंगे।" इसके साथ ही गैंग ने धनबाद के कोयला और लोहा व्यापारियों को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है और उनसे रंगदारी की मांग की है। पत्र में चुन-चुन कर मारने और अमन सिंह के "वचन" को पूरा करने की बात भी कही गई है।

पुलिस की जांच और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

घटना के बाद से ही पुलिस की टीम जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। शहर के व्यापारियों और वीआईपी आवासों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch