LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Politics: CPI ML के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बिहार में बीजेपी के हार की कर दे भविष्यवाणी! कहा-' इंडिया गठबंधन झारखंड की तरह ही...'

Bihar Politics: भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर निशाना साधा और बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन की भूमिका पर भरोसा जताया।

Bihar Politics
दीपंकर भट्टाचार्य ने BJP पर साधा निशाना- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Politics: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि जैसे झारखंड में INDIA गठबंधन ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया, वैसा ही अब बिहार में भी होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 243 विधानसभा सीटों पर गठबंधन पूरी ताकत से उतरने जा रहा है और को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन भी किया जा चुका है।दीपंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई की बिहार यात्रा को लेकर गठबंधन ने भी रणनीति तैयार कर ली है।बिहार में इस बार निर्णायक शक्ति INDIA गठबंधन होगी।

ऑपरेशन सिंदूर: देशभक्ति नहीं, चुनावी हथियार?

दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि "ऑपरेशन सिंदूर" को एक राजनीतिक हथियार की तरह प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा किट्रेन टिकटों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर और मिशन सिंदूर का उल्लेख यह दर्शाता है कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को भी प्रचार का औजार बना रही है।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि:कुछ साल पहले मोदी जी ने कहा था उनकी रगों में कारोबार बहता है, फिर देशभक्ति और अब सिंदूर! ये कौन सी राष्ट्रभक्ति है?”

पहलगाम हमला और सरकार की चुप्पी

दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार से सवाल किया कि पहलगाम आतंकी हमला, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए, के एक माह बाद भी दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां 2000 सैलानी मौजूद थे, वहां एक भी सुरक्षा जवान क्यों नहीं था? यह सुरक्षा व्यवस्था की घोर विफलता है।