LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बाबा साहब के सम्मान में किया गोष्ठी का आयोजन, विपक्ष पर लगाया बाबा साहब को अपमानित करने का आरोप

Jharkhand News: झारखड में धनबाद महानगर की ओर से बाबा साहब डॉं. भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता बाबू लाल मरांडी ने भी शिरकत की।

Jharkhand News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बाबा साहब के सम्मान
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बाबा साहब के सम्मान में किया गोष्ठी का आयोजन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad:  झरिया अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा धनबाद महानगर की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक  राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, राजकुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विपक्षियों पर लगाया अपमान करने का आरोप

गोष्ठी में भाजपा नेताओं के निशाने पर कांग्रेस, राजद, झामुम सहित सभी विपक्षी पार्टियों रही। झारखंड सरकार के एक मंत्री का नाम लिए बगैर सही वक्ताओं ने आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा है कि संविधान हाथ में रखते हैं और दिल में सरियत रखते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया है। जबकि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टीयों ने अभी तक अपमानित करने का काम किया है।

कांग्रेस ने चुनाव में झूठ बोला

भाजपा की ओर से कहा गया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर मैदान में थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मईयां सम्मान योजना के नाम पर लोगों के बीच भ्रम फैलाया। बाबू लाल मरांडी ने कहा कि हिंदुओं के पर्व में तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। यह उचित नहीं है। चुनाव के समय अफवाह फैलाई गई थी कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। मनुस्मृति लागू करना चाहती है। आरक्षण खत्म करना चाहती है। झूठ की भी सीमा होती है। विपक्ष के लोग संविधान की कॉपी लेकर दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा जब धर्म के नाम पर हुआ था और डॉक्टर साहब चाहते थे कि जनसंख्या के आधार पर हो। लेकिन कांग्रेस ने उनकी एक बात नहीं सुनी। चुनाव में भी डॉक्टर साहब को हराने का काम कांग्रेस ने किया था। 

विपक्ष समाज को बांट रही है

सांसद ढोलू महतो ने कहा कि विपक्ष के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं जो काफी निंदनीय है। पश्चिम बंगाल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी विपक्षी में हिम्मत नहीं हुई थी कि  वहां की सरकार के खिलाफ कुछ बोल सके, केवल भाजपा ने आवाज बुलंद रखी।

NSIT
Nsmch