LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

BIT कैंपस में देर रात भिड़े छात्र,जमकर चले लात घुसे, कई घायल

BIT Sindri : बीआईटी सिंदरी कैम्पस में सोमवार की देर रात छात्रों के दो गुटों में बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में 3 छात्र घायल हुए है.

BIT कैंपस में देर रात भिड़े छात्र,जमकर चले लात घुसे, कई घायल
BIT कैंपस में देर रात भिड़े छात्र,जमकर चले लात घुसे- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखण्ड के धनबाद जिले में स्थित बीआईटी सिंदरी कैम्पस में सोमवार की देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब छात्रों के दो गुटों में भिडंत हो गई.इस दौरान जमकर हुई मारपीट में 3 छात्र घायल हुए है.मिली जानकारी के अनुसार मामूली बात पर फर्स्ट ईयर और थर्ड ईयर के छात्रों के बीच पहले कहा सुनी हुई जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गया और फिर बात इतनी बिगड़ गई छात्रों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. 


कैंटीन में हुई भिडंत

मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार की देर रात प्रथम और तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच मामूली बातों को लेकर खूब मारपीट हुई है. इसके बाद छात्रों ने कैंटीन में भी खूब उत्पात मचाया. इस मारपीट की घटना में प्रथम वर्ष के तीन छात्र आंशिक रूप से घायल हो गये है. इधर बीआईटी सिंदरी प्रशासन घटना में शामिल छात्रों को चिन्हित करने में जुटी हुई है.

Diarch GO

वही घटना के बाबत बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ पंकज राय ने बताया कि प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों ने मारपीट के बाद कैंटीन में बैठे छात्रों का खाना ओर मोबाइल फेंक दिया. मारपीट के दौरान छात्रों ने कैंटीन और परिसर में काफी उत्पात मचाया है. दोषी छात्रों से क्षतिपूर्ति के लिए आर्थिक दंड लिया जायेगा.