LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, 10 घंटे बाद तनाव के बीच बरामद हुआ शव, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते युवक कपिल राय की हत्या कर शव को छुपा दिया. हत्या के दस घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी गंगा ठाकुर को गिरफ्तार किया.

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, 10 घंटे बाद तनाव क
प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, 10 घंटे बाद तनाव के बीच बरामद हुआ शव- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है। 

यह है पूरा मामला

मृतक युवक का नाम कपिल राय बताया गया है, जिसका अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात (9 अक्टूबर) को कपिल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया। गुस्से में आकर उन्होंने कपिल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए आरोपियों ने उसे घर के आंगन में धान की पत्तियों (बिचाली) के नीचे दबा दिया।

Diarch GO

पुलिस को शव बरामद करने में करनी पड़ी मशक्कत

शुक्रवार (10 अक्टूबर) सुबह जब कपिल के परिजन उसे खोजने निकले और कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच, गांव में यह खबर फैल गई कि कपिल की हत्या उसकी प्रेमिका के घर पर हुई है। खबर सुनते ही सैकड़ों ग्रामीण आरोपी गंगा ठाकुर के घर के बाहर जुट गए और हंगामा करने लगे।

सूचना पाकर हरिहरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी ली। धान की पत्तियों के नीचे से कपिल राय का शव मिलने के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय, खुद ही सजा देने की मांग पर अड़ गए। इस भारी विरोध के कारण पुलिस को शव को कब्जे में लेने और स्थिति को नियंत्रित करने में 10 घंटे से अधिक का समय लग गया।

NSIT
Nsmch

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

आखिरकार, देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी गंगा ठाकुर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसडीपीओ पुरूषोतम कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग के कारण की गई हत्या का है। पुलिस ने आरोपी गंगा ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।