LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के असर्फी हॉस्पिटल पर लगाया गया इतने लाख का जुर्माना, आयुष्मान भारत योजना में लगा था गड़बड़ी का आरोप

Jharkhand News: झारखंड में धनबाद के असर्फी हॉस्पिटल पर आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को इस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।

Jharkhand News: झारखंड के असर्फी हॉस्पिटल पर लगाया गया इतने
धनबाद स्थित असर्फी हॉस्पिटल पर 35 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने धनबाद स्थित असर्फी हॉस्पिटल पर 35 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी के आरोप में लगाया है। जुर्माने की राशि आयुष्मान में गड़बड़ी की गई राशि का पांच गुना है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

इंश्योरेंस कंपनियों के द्वारा भेजी गई गलत रिपोर्ट

वहीं इस मामले पर असर्फी अस्पताल के  प्रबंधन का कहना है कि आयुष्मान भारत  योजना के इंश्योरेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों के द्वारा गलत रिपोर्ट भेजी गई है। गलत रिपोर्ट भेजे जाने की वजह से ही यह समस्या उतपन्न हुई है।

भुगतान के गलत क्लेम का लगा है आरोप

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा असर्फी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत किए जा रहे इलाज की जांच की गई थी। जांच में कई गड़बड़ियां पाई गई थी। इन्हीं गड़बड़ियों के आकलन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने असर्फी पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों की मानें तो असर्फी प्रबंधन ने भुगतान का गलत क्लेम किया था। जांच में इसकी पुष्टि होने पर यह जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि जमा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार दोबारा रिमाइंडर भी भेज दिया गया है। अभी तक अस्पताल की ओर से राशि जमा नहीं कराई गई है। 

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत

असर्फी अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग पर हीं आरोप लगाते हुए कहा  है कि असर्फी हॉस्पिटल पिछले  20 महीने से आयुष्मान भारत योजना के तहत काम कर रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत हार्ट की बड़ी-बड़ी सर्जरी की गई। चार करोड़ रुपए का क्लेम हुआ है। इसके 25 लाख रुपया काट लिया गया है। 30 लाख रुपया टीडीएस कट चुका है। विभाग पर अभी भी 1.64 करोड़ रुपया बकाया है। अब क्लेम को गलत बताकर जुर्माना लगाया गया है।

NSIT
Nsmch