LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के देवघर में बनकर तैयार हुआ अत्याधुनिक सुविधाओँ से लैस नया आईएसबीटी, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

Jharkhand News: झारखंड के देवघर को नए आईएसबीटी की सौगात मिल गई है। देवघर के देवघर-बांका मुख्य मार्ग पर बाघमारा स्थित नए आईएसबीटी की शुरुआत आगामी 10 अप्रैल से होगी। बाघमारा में स्थिति यह इंटर स्टेट बस टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओँ से लैस होगा।

Jharkhand News: झारखंड के देवघर में बनकर तैयार हुआ अत्याधुनि
झारखंड के देवघर में बनकर तैयार हुआ अत्याधुनिक सुविधाओँ से लैस नया आईएसबीटी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Deoghar: झारखंड़ के देवघर में आगामी दस अप्रैल से बाघमारा स्थित नए आईएसबीटी की शुरुआत हो जाएगी। इस नए आईएसबीटी की शुरुआत हो जाने के बाद यात्रियों की परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा, जिससे लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

शहर से चार किलोमीटर दूर है बस टर्मिनल

देवघर-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित यह नया बस टर्मिनल शहर से चार किलोमीटर दूर बाघमारा में स्थित है। बुधवार से प्राइवेट बस पड़ाव से वाहनों की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी। बस टर्मिनल से उतरकर मंदिर और देवघर बाजार आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में ईजाफा होगा, जिससे ऑटो और टोटो चालकों की आमदनी बढ़ेगी।

तय किया गया बसों के आवागमन का मार्ग

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से वाहनों का परिचालन शुरू होने से पहले बसों के आवागमन का मार्ग भी तय कर दिया गया है। गिरिडीह, रांची व हजारीबाग की ओर से जाने वाली रांगा मोड़, बैजनाथपुर, शहीद आश्रम रोड, कुंडा, कोरियासा मोड़ से भिरखीबाद होते हुए जाएगी। रांची, हजारीबाग व गिरिडीह से आने वाली बसें रोहिणी, आरोग्य भवन, जसीडीह बस स्टैंड, कालीपुर चौक, देवपुरा होते हुए आइएसबीटी पहुंचेगी। वहीं, सारवां व सारठ से आवागमन होने वाली बसें रांगा मोड़, बैद्यनाथपुर मोड़, शहीद आश्रम रोड, कुंडा होते हुए चलेगी। भागलपुर, गोड्डा, बासुकीनाथ व दुमका से बसों का आवागमन रांगा मोड़, बैद्यनाथपुर, चौपामोड़ से होगा।

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के द्वारा कराया गया ऐलान

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने इस नए आईएसबीटी का निर्माण कराया है। बस पड़ाव में आधुनिक सुविधाएं है। शहर में पड़ाव का अभाव और भविष्य को देखते हुए सरकार ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण कराया। अब तक केवल सावन और भादो में इसका उपयोग अस्थायी तौर पर किया जा रहा था। अब सरकार इसे स्थायी तौर पर चालू कर रही है। आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) का उद्घाटन 15 नवंबर 2022 को हुआ था। 23 मई 2018 में इसकी नींव रखी गई थी। निर्माण में 41.85 करोड़ खर्च हुआ। टर्मिनल में दो सौ बस का पड़ाव होगा। आईएसबीटी परिसर में 200 बस, 80 कार व 120 दो पहिया वाहनों के पड़ाव की सुविधा है। 18 बसों के यात्रियों के चढ़ने व उतरे की व्यवस्था है।

NSIT
Nsmch