LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

देवघर में शख्स के निधन पर बंदर की आंखें हुईं नम, कफन हटाकर शव को दी श्रद्धांजलि

Deoghar Viral Video: देवघर निवासी मुन्ना सिंह का हाल ही में निधन हो गया. उनके निधन पर एक लंगूर रोता दिखाई दिया. लंगूर ने मुन्ना सिंह के शव के पास बैठकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. यह देखकर पूरा गांव भावुक हो गया.

देवघर में शख्स के निधन पर बंदर की आंखें हुईं नम, कफन हटाकर श
देवघर में शख्स के निधन पर बंदर की आंखें हुईं नम- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखंड के देवघर से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लंगूर एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसानों की तरह जानवरों में भी मानवता का भाव होता है.दरअसल, झारखंड के देवघर में मुन्ना सिंह रहते थे, जो कि बंदरों की रखवाली करते थे। इससे बंदर और मुन्ना के बीच गहरा रिश्ता हो गया। मुन्ना की जब मौत हुई तो बंदर भी मुन्ना शव यात्रा में शामिल हुआ। उसके अंतिम संस्कार में पहुंच गया। इसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। जिसने भी यह सीन देखा, उसी के आंसू छलक पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुन्ना सिंह अक्सर बंदरों को खिलाते रहते थे।

अंतिम संस्कार ने बंदर ने ये क्या किया

बंदर ने मृत व्यक्ति के कफन को हटाकर उसके माथे को चूमा और फिर फिर से कफन ढक दिया. इसके बाद यह बंदर मृतक के साथ चिता पर बैठा रहा और जाने का नाम नहीं ले रहा था. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान और भावुक हो गया. यह वीडियो एक गहरी मानवीय कहानी बयां करता है, जो प्यार, सम्मान और दोस्ती की हदें पार करता है. जी हां, हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही हैं. मृतक की अर्थी बिछाई गई है और आसपास परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार खड़े हैं.अचानक वहां एक लंगूर आता है. आमतौर पर लोग बंदरों को दूर भगाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग थी. लंगूर ने बड़ी नजाकत से मृतक के ऊपर से कफन को हटा दिया और उसे धीरे से चूमा. जैसे वह अंतिम विदाई दे रहा हो. यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए, लेकिन किसी ने भी उसे परेशान नहीं किया.

आखिरी सम्मान

इसके बाद यह बंदर मृतक के साथ चिता पर बैठ गया और वहां से जाने का कोई इरादा नहीं दिखाया. यह देखकर साफ था कि वह किसी तरह से अपने दोस्त को आखिरी बार सम्मान देना चाहता था. कई लोगों ने कहा कि यह बंदर मृतक का बहुत करीबी था और उसकी मौत से वह बहुत दुखी है. यह घटना साबित करती है कि इंसान और जानवरों के बीच गहरी दोस्ती और प्यार हो सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब संवेदनाएं जगाईं और लाखों लोगों ने इसे शेयर किया.

NSIT
Nsmch