LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह ने देवघर में किया रुद्राभिषेक, नीतीश कुमार की जीत की कामना की

Bihar Election 2025: अशोक चौधरी ने विश्वास जताया कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा और जनता के आशीर्वाद से बिहार में एक बार फिर राजग (NDA) की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास हो रहा है...

Ashok Choudhary
Ashok Choudhary performed Rudrabhishek- फोटो : social media

Bihar Election 2025: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर और बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने झारखंड के बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर में विधिवत रुद्राभिषेक किया। 

Diarch GO

इस दौरान उनके साथ बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा और राजीव रंजन पटेल भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

नीतीश कुमार की जीत की प्रार्थना

रुद्राभिषेक के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने बाबा वैद्यनाथ से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनः बिहार के मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश में विकास, सुशासन और स्थिरता की सरकार एक बार फिर स्थापित हो। अशोक चौधरी ने विश्वास जताया कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा और जनता के आशीर्वाद से बिहार में एक बार फिर राजग (NDA) की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

“बाबा की कृपा और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन का जो आदर्श स्थापित किया है, वह आने वाले वर्षों में और सशक्त रूप में आगे बढ़ेगा। देवघर में हुए इस धार्मिक आयोजन को चुनावी माहौल में जद(यू) कार्यकर्ताओं ने सौभाग्य और शुभ संकेत के रूप में देखा है।