LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: देवघर में डॉक्टर पर हमले के विरोध में चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं है चालू

Jharkhand News: देवघर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन कुमार पर हमले के विरोध में बुधवार को जिले के सभी सरकारी और निजी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले हुए इस एक दिवसीय कार्य बहिष्कार में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रही।

Jharkhand News: देवघर में डॉक्टर पर हमले के विरोध में चिकित्
डॉक्टर पर हमले के विरोध में चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल- फोटो : SOCIAL MEDIA

Deoghar: देवघर में डॉक्टर पर हमला करने के विरोध में जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट चिकित्सको ने हडताल का ऐलान किया है। इस मामले पर जिले के सभी डॉक्टरों ने आपात बैठक बुलाई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी. तिवारी की अध्यक्षता में अस्पताल के सभागार में एक बैठक हुई। इसमें सभी चिकित्सकों ने घटना की कड़ी निंदा की। आईएमए ने बताया कि जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

डॉक्टर पर किया गया था हमला

दरअसल, दो दिन पूर्व बाजला चौक स्थित आरोग्य शिशु केंद्र में एक माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ की थी। डॉ. कुंदन कुमार को सिर में चोट पहुंचाई गई। यह पूरी घटना क्लिनिक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को गलत इंजेक्शन दिया गया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि इलाज के बाद दवा दी गई थी। परिजन बच्चे को लेकर घर चले गए और बाद में दोबारा आए। डॉक्टर ने इंजेक्शन की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। सुबह तीन बजे जब वे तीसरी बार बच्चे को लेकर आए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Diarch GO

आईएमए ने आंदोलन तेज करने की दी है चेतावनी

नगर थाने में डॉक्टर की ओर से बबलू राउत, नरेश गोस्वामी समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।विरोध कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी और डीएस डॉ. प्रभात रंजन सहित कई डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। आईएमए ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।