LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News : भोले बाबा के तिलकोत्सव से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पहुंची देवघर, मंदिर में की पूजा अर्चना, बाबा का लिया आशीर्वाद

Jharkhand News : वसंत पंचमी से पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान देवघर पहुंची. जहाँ उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. वहीँ उन्होंने बाबा का आशीर्वाद भी लिया...पढ़िए आगे

 Jharkhand News : भोले बाबा के तिलकोत्सव से पहले बॉलीवुड एक्
सारा अली खान पहुंची देवघर - फोटो : SOCIAL MEDIA

Devghar : बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान रविवार को देर शाम भगवान भोलेनाथ का दर्शन व उनकी पूजा-अर्चना के लिए देवघर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पहुंचते हीं उन्हे पहले प्रशासनिक भवन ले जाया गया एवं वहां मौजूद पुरोहितों के द्वारा संकल्प कराया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने मास्क लगा रखा था, ताकि लोग उन्हें पहचान न सके।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अभिनेत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के गर्भगृह में दाखिल कराया गया। जहां उन्होनें पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। अभिनेत्री को इतने गुप्त तरीके से मंदिर परिसर में लाया गया कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान उपायुक्त विशाल सागर, रमेश परिहस्त व अन्य लोग मौजूद थे।

Diarch GO

आज है बाबा का तिलकोत्सव

आज वसंत पंचमी है। वैसे तो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इसी दिन देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्दयनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव समारोह भी होता है।इस समारोह में शामिल होने के लिए भक्त मिथिलांचल से चलकर बड़ी संख्या में देवघर पहुंचते हैं। 

आज से बाबा को लगेगा अबीर

इस अवसर पर ये सभी लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और एक- दूसरे को अबीर-गूलाल लगा कर बाबा को तिलक चढ़ाते हैं। साथ हीं एक-दूसरे को बधाई देते हुए और शिवरात्री के दिन शिव विवाह में शामिल होने का संकल्प ल़ेकर वापस लौट जाते हैं। अब वसंत पंचमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक हर दिन अबीर-गूलाल चढ़ाया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट