LATEST NEWS

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

  • India vs France
  • India vs France: फ्रांस में दूध 158 रुपये लीटर, पेट्रोल 200 पार! भारत से कितनी महंगी है जिंदगी?

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: भैया हो, बहुत पानी बढ़ हई हो… राघोपुर नाव हादसे का खौफनाक VIDEO, 26 सेकेंड

Jharkhand News : बैंक अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 1.97 लाख रुपये, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

Jharkhand News :देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के झुनका गांव में में साइबर अपराधियों ने ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने अपने-आप को बैंक अधिकारी बताकर खाते से 1.97 लाख रुपये की निकासी कर ली।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  बैंक अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 1.97 लाख

Deoghar : राज्य में आए दिन साइबर अपराध की घटना में निरंतर ईजाफा हो रहा है। साइबर अपराध इकाई के द्वारा जागरुकता अभियान चलाए जाने के बावजूद अपराधी लगातार भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने में सफल हो जा रहे हैं।

बैंक अधिकारी बताकर किया गुमराह

इसी क्रम में अपराधियों ने मधुपुर थाना क्षेत्र के झुनका गांव निवासी मो. जमील अख्तर को अपना शिकार बनाया है। अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित को गुमराह किया और उसके खाते से 1.97 लाख रुपये की निकासी कर ली।

पैन कार्ड का किया था डिमांड

इस मामले में पीड़ित का कहना है कि 13 फरवरी को उसे किसी अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाला अपने-आप को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी का बैंक खाता बंद हो गया है। इसको चालू करने के लिए पैन कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने को कहा।

संकतों को दोहराने के लिए कहा

पीड़ित ने बिना कुछ सोचे-समझे अपना पैन कार्ड उक्त व्यक्ति के वहाट्सएप पर भेज दिया। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति ने अपना बैंक ऑफ बड़ोदा का एटीएम वीडियो कॉल पर दिखाकर बताए गए संकतों को दोहराने के लिए कहा। इससे कुछ देर बाद पीड़ित को पता चला कि उसके खाते से चार बार में कुल 1.97 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

अपने खाते से हुई निकासी के बारे में जब पीड़ित ने उससे बात की तो अपराधी ने कहा कि ये पैसे गलती से कट गए होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीड़ित को जब ठगी का आभास हुआ तब वह साइबर थाना जाकर मामला दर्ज कराया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने साइबर क्राइम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है। 

अभिषेक -  सुमन की रिपोर्ट