LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

SCHOOL NEWS - छात्रों को लेकर स्कूल जा रहे ऑटोरिक्शा पर पलटा ट्रक, तीन छात्रों सहित चार की मौत, कई बच्चे गंभीर रूप से घायल

SCHOOL NEWS - जिला प्रशासन द्वारा ठंड के कारण स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी कुछ स्कूल मनमानी कर रहे हैं। जिसका खामियाजा तीन बच्चों को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। स्कूल जाने के दौरान बेकाबू ट्रक उनके ऑटो रिक्शा पर पलट गई।

 SCHOOL NEWS - छात्रों को लेकर स्कूल जा रहे ऑटोरिक्शा पर पलट

RAMGARH - झारखंड के रामगढ़ में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर बताया गया कि छात्रों के स्कूल रिक्शा  को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ऑटोरिक्शा में बैठे तीन स्कूली बच्चों समेत ड्राइवर की भी मौत हो गई। इसके साथ ही दर्जनभर बच्चे घायल भी हुए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामला बुधवार की सुबह का है। जब गोला पुलिस थाना क्षेत्र में गुडविल छात्रों को लेकर ऑटोरिक्शा स्कूल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तिरला मोड़ पर पहुंचने के बाद दौरान एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ऑटोरिक्शा में बैठे तीन स्कूली बच्चों समेत ड्राइवर की भी मौत हो गई। वहीं रिक्शा में बैठे कई बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

Diarch GO

ऑटो पर पलट गया ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोकारो से गोला के तरफ आगे ऑटो और उसके पीछे ट्रक चल रहा था। तिरला मोड़ के पास ट्रक ऑटो को ओवरटेक करने लगा, इसी दौरान अचानक ऑटो भी तिरला की तरफ मुड़ने लगा। ऑटो को अचानक मुड़ता देख ट्रक ब्रेक लगाया लेकिन तब तक ट्रक ऑटो पर ही पलट गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि ठंड के कारण सभी स्कूलों को जिले में दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। फिर भी कुछ संचालक मनमानी करते हुए स्कूल को बंद नहीं किया है। बच्चों की मौत सड़क हादसे में जरूर हुई है लेकिन इसके लिए कहीं न कहीं शिक्षा विभाग की दोषी है। अब स्कूल संचालक पर एफआईआर का आदेश देकर एक बार फिर अधिकारी मामले से अपना पल्ला झाड़ने में जुटे हैं।

NSIT
Nsmch

दुर्घटना को लेकर डीएसई संजीत कुमार ने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को ठंड को देखते हुए बंद रखने के आदेश दिया गया था, इसके बाद भी स्कूल संचालक मनमानी करके स्कूल चला रहे थे। इसके लिए उनके उपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना का कारण क्या रहा इसकी भी जांच कराई जाएगी।