LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

प्रेमिका की हत्या के लिए बिहार के शूटरों को दी सुपारी, 60 हजार रुपए लेकर दिनदहाड़े उतार दिया मौत के घाट...कारण जान पुलिस हैरान

GIRLFRIEND MURDER -दो दिन पहले 30 वर्षीय डासंर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि डांसर की प्रेमी ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने प्रेमी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  प्रेमिका की हत्या के लिए बिहार के शूटरों को दी सुपारी, 60
सुपारी किलरों से कराई प्रेमिका की हत्या- फोटो : KULDEEP BHARDWAJ

N4N DESK - झारखंड के पलामू जिले में 22 दिसंबर, 2024 दिन रविवार दोपहर एक अज्ञात हमलावर ने 30 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा नर्तकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूजा कुमारी नामक नर्तकी को पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हरिहर चौक के निकट नर्तकी मोहल्ला स्थित उसके घर में सिर में गोली मार दी गई थी। घटना के बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी खातिर पलामू एसपी ने एसआईटी का गठन किया गया था। 

मिले शुरुआती सुराग की बिना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चेराई के रहने वाले पूजा के प्रेमी संदीप कुमार सिंह, बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले मुख्य शूटर पप्पू कुमार शर्मा, छतरपुर के करमा चेराई के रहने वाले रवि विश्वकर्मा, शूटरों से प्रेमी संदीप कुमार सिंह को मुलाकात करवाने वाले शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। 

60 हजार में सुपारी दे कराई हत्या 

25 वर्षीय पूजा कुमारी उर्फ सावित्री की हत्या प्रेम प्रसंग व लेन-देन के विवाद में हुई थी। उसके प्रेमी संदीप कुमार ने उसकी हत्या के लिए बिहार के शूटर को 60 हजार रुपये की सुपारी दी थी।इसका खुलासा पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को पत्रकारों के समक्ष किया। 

प्रेमिका को रास्ते से हटाने का लिया फैसला

एसपी ने बताया कि नर्तकी पूजा कुमारी उर्फ सावित्री का छतरपुर थाना के करमा चराई गांव निवासी संदीप सिंह 30 वर्ष के साथ प्रेम-प्रसंग था। प्रेम-प्रसंग और रुपये के लेन-देन को लेकर संदीप का पूजा से विवाद हो गया था। उसने पूजा को अपने रास्ते से हटाने के लिए पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारुण थाना के हबसपुर गांव के अपने रिश्तेदार शुभम सिंह 19 वर्ष से संपर्क किया। शुभम सिंह ने बारुण थाना के टेंगरा गांव के पप्पू शर्मा से संपर्क किया। पप्पू शर्मा पर औरंगाबाद जिला के बारुण, ओबरा, नवीनगर, मदनपुर आदि थाना में चोरी, मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट आदि मामले में केस दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

60 हजार में ली हत्या की सुपारी

पप्पू शर्मा की सहमति के बाद शुभम के साथ संदीप मिला। संदीप के साथ उसका दोस्त करमा चराई का रवि विश्वकर्मा था। पप्पू शर्मा ने 60 हजार रुपया में पूजा को मारने की सुपारी ली। उसके बाद 22 दिसंबर को रवि विश्वकर्मा के साथ बाइक से पप्पू शर्मा जपला नर्तकी के मुहल्ले में पहुंचा। रवि के नर्तकी पूजा को पहचान लेने के बाद पप्पू शर्मा ने गोली मारी थी। उसके बाद दोनों बाइक से छतरपुर की ओर भाग निकले थे। 

छतरपुर में बाइक को खड़ी करके कार से बिहार की ओर निकले, लेकिन हरिहरगंज में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।उनके शिनाख्त करने पर बारुण पुलिस के सहयोग से हबसपुर गांव से शुभम सिंह व छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चराई से संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उन लोगों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक जेएच 03 एएल 8208, टाटा पंच कार जेएच 03 एएल 8208, सुपारी में मिले दस हजार रुपये, एक आइफोन, दो एंड्रायड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल, एक देसी कट्टा व खोखा समेत कागजात बरामद किया है।

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ