LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

बालू तस्करी को लेकर जिला प्रशासन ने लिया एक्शन, कई अधिकारियों को किया निलंबित, थाना प्रभारी को की पद से हटाने की अनुशंसा

बालू तस्करी को लेकर जिला प्रशासन ने लिया एक्शन, कई अधिकारियो

RANCHI : चतरा जिला प्रशासन ने बालू तस्करी के मामले में संलिप्त राजस्व उपनिरीक्षक और सोकी पंचायत के चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

कई अधिकारी हुए निलंबित

इस क्रम में उपायुक्त रमेश घोपल ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को पत्र लिखकर मयूरहंड के थाना प्रभारी अजीत कुमार को भी पद से हटाने की अनुशंसा की है। वहीं जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, खान निरीक्षक एवं मयूरहंड अंचल अधिकारी मनीष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर इन पर भी कार्यवाई की चेतावनी दी गई है।

लगातार मिल रही थी शिकायत

दरअसल उपायुक्त रमेश घोपल को मयूरहंड के सोकी पंचायत से लगातार शिकायत मिल रही थी कि वहां पर बालू का अवैध खनन जारी है और इसमें स्थानीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मिलीभगत है। जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज के नेतृत्व में जांच कमिटी का गठन किया गया था।

जांच के बाद ऐक्शन

अनुमंडल पदाधिकारी के जांच रिपोर्ट में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, राजस्व उपनिरीक्षक और चौकीदार की संलिप्तता उजागर हुई थी। जिसके आधार पर उपायुक्त ने इन सभी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया। उपायुक्त रमेश घोपल ने कहा कि बालू खनन में संलिप्त सभी अधिकारियों, कर्मियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch