LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

इश्क में खुरेजी प्रेमिका ने दिनदहाड़े सरेआम आशिक को घोपा चाकू

नूरजहां ने अपने प्रेमी 34 वर्षीय मोहम्मद मुन्ताजिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मुन्ताजिर ने दम तोड़ दिया.पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज

इश्क में खुरेजी प्रेमिका ने दिनदहाड़े सरेआम आशिक को घोपा चाकू
इश्क में खुरेजी प्रेमिका ने दिनदहाड़े सरेआम आशिक को घोपा चाकू - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां शादी को लेकर हुए विवाद में एक प्रेमिका ने अपने पहले से ही शादीशुदा अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली. दरअसल झारखण्ड के चतरा जिले में शादी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. 24 वर्षीय शब्बू परवीन उर्फ नूरजहां ने अपने प्रेमी 34 वर्षीय मोहम्मद मुन्ताजिर जो चार बच्चो के पिता था पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मुन्ताजिर ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

चतरा जिले के लावालौंग क्षेत्र से प्रेम प्रसंग से जुड़ी इस वारदात में क़त्ल कर दिए गए शख्स की पहचान लातेहार जिले के सासंग कुडांस गांव निवासी मंतशीर अंसारी के रूप में हुई है, जबकि हमला करने वाली युवती चतरा के नगमा मोहल्ला की रहने वाली सब्बू खातून बताई जा रही है. युवती ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया यह वारदात लावालौंग के बक्शी रोड स्थित लामटा जंगल में घटी. घायल मंतशीर ने पुलिस को बताया कि सब्बू खातून ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया था. जानकारी के अनुसार, युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी जिससे वह नाराज थी. पहले दोनों सिमरिया में युवक के कान का इलाज कराने गए, लेकिन वापसी के दौरान सुनसान इलाके में युवती ने अचानक चाकू से उसके पेट और गर्दन पर वार कर दिए. 

घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया. प्रारंभिक इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले मुन्ताजिर ने बयान दिया था. उसी बयान के आधार पर आरोपी युवती के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि मंतशीर अंसारी पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.