LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में चोरों का तांडव, बंद घर का ताला काटकर की 7 लाख के जेवरात और डेढ़ लाख नकद की चोरी
  • Bihar News : पटना में चोरों का तांडव, बंद घर का ताला काटकर की 7 लाख के जेवरात

  • Bihar News : मोतिहारी में बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद को जनता ने घेरा, सड़क निर्माण को लेकर तीखी बहस का वीडियो वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद को जनता ने घेरा, सड़क निर्माण को लेकर तीखी

  • Bihar News : नवादा में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी तेज, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान, सीओ ने हरिश्चंद्र स्टेडियम का किया निरीक्षण
  • Bihar News : नवादा में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी तेज, 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने

  • Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन, देश- प्रदेश में की सुख-समृद्धि की कामना
  • Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन,

  • Bihar News : मुंगेर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान अमर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
  • Bihar News : मुंगेर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF जवान अमर का अंतिम संस्कार,

छठ मनाने घर आए जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या,गोलीकांड से दहला इलाका

छठ पर्व के दौरान इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है. जवान छठ पर छुट्टी लेकर अपने घर आया था. इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई.

छठ मनाने घर आए जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या,गोलीकांड स
छठ मनाने घर आए जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: छठ महापर्व के दौरान बेलगाम अपराधियों ने इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गायघाट के पास सोमवार देर रात हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हत्याकांड का विवरण

मृतक जवान की पहचान अजय यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के बोकारो जिले के निवासी थे और वर्तमान में गिरिडीह जिले में तैनात थे। वह छठ पर्व मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की देर रात अजय यादव का बलराम नामक एक युवक से मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद के आवेश में आकर आरोपी बलराम अपने कुछ साथियों के साथ गायघाट मंदिर के पास पहुंचा और IRB जवान सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

खून से लथपथ जवान को आनन-फानन में स्थानीय लोग बोकारो जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस कार्रवाई और संदेह

मामले की जानकारी मिलते ही चास थाना समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी बलराम और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड ने त्योहार के मौके पर बोकारो में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब हाल ही में रांची में भी नॉनवेज बिरयानी परोसने जैसे मामूली विवाद पर एक रेस्टोरेंट संचालक की हत्या कर दी गई थी।