LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आया था युवक

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसना फैल गई। मृतक की पहचान बैदकारो निवासी स्व हीरालाल महतो के दामाद जीवाधन महतो के रूप में हुई है।

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में एक व्यक्ति का शव मिलने
बोकारो में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसना फैल गई। मृतक की पहचान बैदकारो निवासी स्व हीरालाल महतो के दामाद जीवाधन महतो के रूप में हुई है। बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल के गांधीनगर थाना अंतर्गत बैदकारो मंत्री मोड़ के समीप झाड़ियों के पास आज बुधवार की सुबह शव को बरामद किया गया।

मृतक की हो चुकी है पहचान

पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि वह हैदराबाद में काम करता है और बोकारो अपने ससुराल एक शादी समारोह में आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मृतक के गंजी के सहारे पेड़ से बंधा हुआ था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे इसी दौरान पेड़ के समीप शव देख कर शोर मचाया, जिसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आया था युवक

मृतक का साला विक्की महतो ने बताया कि जीवाधन महतो आज सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे। इसके बाद लोगों से यहां शव होने की जानकारी मिली। बताया कि उसके जीजा हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में काम करते थे उनकी दो बेटिया है। वह मूल रूप से हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर फुसरो गांव का रहने वाला था और 9 मई को घर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बहन के साथ आया हुआ था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जानकारी मिलने के बाद एचएमकेयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि टीपू महतो, वतन महतो, पूर्व मुखिया ललन सिंह, भीमसेन सिंह, राजेश महतो सहित कई लोग पहुंचे और परिजनों को ढाढस बधाया। गांधीनगर थाना के एसआई रवि नारायण झा, एएसआई श्रीकांत दवे, सचिन बेसरा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा।

NSIT
Nsmch