LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Pahalgam Terror Attack:पहलगाम आतंकी हमले पर जश्न मनाने वाले को पुलिस ने यहाँ से दबोचा,आतंकी हमले पर आतंकियों को दी बधाई

बिहार से तालीम हासिल करने वाले एक युवक ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर लश्कर और पाकिस्तान की खुलकर तारीफ करने पर लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा

Pahalgam Terror Attack:पहलगाम आतंकी हमले पर जश्न मनाने वाले
पहलगाम आतंकी हमले पर जश्न मनाने वाले को पुलिस ने यहाँ से दबोचा- फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए.यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनया गया.इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं. आतंकी हमले में जहां पूरा देश शोक में डूबा था, वहीं झारखंड के बोकारो से एक युवक ने सोशल मीडिया पर इस त्रासदी पर खुशी जाहिर कर सबको स्तब्ध कर दिया. 

Diarch GO

युवक ने ने उर्दू में लिखा, “शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें खुश रखे.” इसके साथ ही उसने देश के सामाजिक संगठनों और मीडिया को निशाना बनाने की बात भी कही, जो सीधे-सीधे हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश मानी जा रही है. उसकी इन हरकतों ने इंटरनेट पर जनाक्रोश भड़का दिया.सोशल मीडिया पर लश्कर और पाकिस्तान की खुलकर तारीफ करने पर लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा है.
 

कौन है युवक? 

पाकिस्तान और आतंकियों को बधाई देकर नफरत भरे संदेशों के साथ देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गिरफ्तार युवक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद नौशाद के तौर पर हुई है. बिहार के एक मदरसे से कुरान की तालीम लेकर वर्त्तमान में नौशद अपने वालिद के साथ गिरफ्तार होने तक बोकारो में रह रहा है. वह अपने दुबई में रह रहे भाई के नाम से जारी सिम कार्ड के जरिए सोशल मीडिया चला रहा था. उसने इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ऐसे शब्द लिखे जो देश की एकता और इंसानियत के खिलाफ थे.यह पहली बार नहीं है जब नौशाद ने सोशल मीडिया पर जहर उगला हो. इससे पहले भी उसने कई भड़काऊ पोस्ट किए हैं, जिनकी शिकायतें झारखंड पुलिस को मिली थीं. 

NSIT
Nsmch

बोकारो पुलिस ने लिया क्विक एक्शन 

इस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पहलगाम आतंकी हमले पर जश्न मनाने और आतंकी हमले पर पाकिस्तान आतंकियों को दी शुक्रिया लिखने की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की. टेक्निकल सेल की मदद से नौशाद को मखदुमपुर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा.