LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड की महिला नक्सली ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, कहा किसी मुठभेड़ में मारे जाने का है डर

Jharkhand News: झारखंड की महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने बोकारो पुलिस अधिक्षक के समक्ष सरेंडर कर दिया है। सुनीता मुर्मू का कहना है कि उसे किसी मुठभेड़ में मारे जाने का डर है, इसलिए वह मुख्यधारा से जुड़ना चाहती है।

Jharkhand News: झारखंड की महिला नक्सली ने किया पुलिस के सामन
झारखंड की महिला नक्सली ने किया पुलिस के सामने सरेंडर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के द्वारा नक्सलियों को दी गई चेतावनी का असर अब साफ दिखने लगा है। इसी क्रम में आज बोकारो की नक्सली सुनीता मुर्मू ने आज पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेडर करने के बाद महिला नक्सली ने कहा कि उसे पुलिस या सीआरपीएफ के किसी मुठभेड़ में मारे जाने का डर है। इसलिए वह समाज के मुख्य धारा से जुड़ना चाहती है।


डीजीपी की चेतावनी का होने लगा असर

गौरतलब है कि झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नक्सली या तो सरेंडर करें या फिर मार दिए जऐंगे। महिला नक्सली सुनीता मुर्मू का सरेंडर को डीजीपी के चेतावनी का असर के रुप में देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि आगे आने वाले वक्त कई और नक्सली सरेंडर कर सकते हैं। 

Diarch GO


मारे जाने के डर से किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली भाकपा माओवादी की सक्रिय सदस्य है। मुठभेड़ के दौरान वहां से जान बचाकर भाग निकली थी। सुनीता मुर्मू ने बताया कि फिर किसी मुठभेड़ में मारे जाने के डर से उसने आत्मसमर्पण किया है।


मुठभेड़ में शामिल थी महिला नक्सली

ललपनिया के लुगु बुरू पहाड़ी की तलहटी में 21 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ करीब 5 घंटे तक नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक समेत 8 नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था। इसमें 10 लाख का इनामी नक्सली साहेब राम मांझी और 3 लाख का इनामी नक्सली अरविंद यादव शामिल था। सुनीता मुर्मू 21 अप्रैल को ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी की तराई में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में शामिल थी।

NSIT
Nsmch