LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी की नक्सलियों को खुली चेतावनी, जल्द सरेंडर करो वरना मारे जाओगे...

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा है कि नक्सली जल्द से जल्द सरेंडर कर दें वरना मार दिए जाएगें। उन्होंने कहा कि अब नक्सलियों से कोई बात नहीं होगी।

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी की नक्सलियों को खुली चेतावन
झारखंड के डीजीपी का नक्सलियों को खुली चेतावनी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को चेतावनी दी है।डीजीपी ने नक्सलियों को कहा है कि नक्सली सीधा सरेंडर करें। वार्ता की कोई जगह नहीं है। वरना मारे जाएंगे। वे बोकारो जिला के ललपनिया में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। 21 अप्रैल को ललपनिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने के दो दिन बाद ललपनिया पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

नक्सलियों के पास कोई रास्ता नहीं बचा है

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बड़ी कार्रवाई है, इसके लिए जांबाज कोबरा बटालियन, जगुआर और जिला पुलिस के जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुर्दांत नक्सली थे। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि नक्सलियों के पास कोई रास्ता नहीं बचा है। वे या तो पुलिस के सामने सरेंडर कर के समाज की मुख्य धारा में जुड़ जाए या तो फिर उन्हें मार दिया जाएगा। 

नक्सलियों को मिलेगा हरसंभव मदद

डीजीपी ने कहा कि राज्य की जो सरेंडर पालिसी है, उसे अपनाते हुए शांति के मार्ग पर आएं अन्यथा मारे जाएंगे। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वे समाज की मुख्य धारा में आएं। जो नक्सली सरेंडर करेंगे, उसे ओपन जेल में रखा जाएगा, पैसा दिया जाएगा और उनके बच्चों को पढ़ाया भी जाएगा साथ ही साथ कानूनी लड़ाई लड़ने में भी मदद की जाएगी। 

पुलिस के पास है नक्सलियों का पूरा डाटा 

डीजीपी के कड़े शब्दों में कहा कि अगर नक्सली समझाने के बाद भी नहीं मानेंगे तो उनका भी वही हश्र होगा जो 21 अप्रैल को 8 नक्सलियों का हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस के पास नक्सलियों का पूरा डाटा है। उनके बारे में एक एक चीज पुलिस के पास है।

NSIT
Nsmch