LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

25 लाख फिरौती खातिर किडनैपर ने युवक को पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

बोकारो जिले में छात्र देवाशीष के अपहरण और हत्या की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है. पुलिस ने बुधवार रात को मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके शव को माराफारी थाना क्षेत्र के गैमन कॉलोनी स्थित एक घर से बरामद किया.

25 लाख फिरौती खातिर किडनैपर ने युवक को पत्थर से कूचकर उतारा
25 लाख फिरौती खातिर किडनैपर ने युवक को पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखण्ड के बोकारो से एक दिल दहलने वाली खबर मिल रही है जहाँ जिले से 19 वर्षीय एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या करने का मामला सामने आया है. 10 जून को युवक का अपहरण किया गया था, जिसके बाद 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी. फिरौती की राशि नहीं मिलने पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मृतक युवक की पहचान देवाशीष कुमार के रूप में हुई है.

वीडियो भेज कर मांगी 25 लाख की फिरौती 

अपहृत देवाशीष का क्षत विक्षत शव जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के गेमन कॉलोनी से पुलिस ने बरामद किया है.10 जून को युवक का अपहरण हुआ था. अपहरण कर्ताओं ने देवाशीष के मामा के बेटे को वीडियो भेज कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. अपहरण कर्ताओं ने रंगदारी का वीडियो देवाशीष के नंबर से ही भेजा था. वीडियो में देवाशीष रस्सी से बंधा दिख रहा था. अपहरण कर्ताओं ने फिरौती की राशि नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. युवक को धनबाद में रखने की बात कही गयी थी.

दोस्तों ने फोन कर बुलाया था घर से बाहर

जानकारी के अनुसार 10 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे देवाशीष के दोस्तों ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया था. इसके थोड़ी देर बाद ही युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया था. 11 जून को युवक की मां ने बीएस सिटी थाने में मामला दर्ज कराया था. मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात मृतक देवाशीष का शव माराफारी थाना क्षेत्र के गैमन कॉलोनी स्थित एक घर से बरामद किया गया. मृतक के मामा ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.