LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के कई इलाकों में ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, वन भूमि के अवैध कब्जे से जुड़ा है मामला

Jharkhand News: झारखंड के कई इलाकों में वन भूमि के अवैध कब्जे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाई से हड़कंप मच गया। ईडी की टीम ने बोकारो वन विभाग के दफ्तर सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी की।

Jharkhand News: झारखंड के कई इलाकों में ईडी की छापेमारी से म
झारखंड के कई इलाकों में ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: झारखंड में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ईडी की टीम ने बोकारो वन विभाग के दफ्तर, सीओ कार्यालय और रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर, कांके और हटिया समेत कई इलाकों में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है।

वन भूमि घोटाले में की जा रही है कार्यवाई 

ईडी के द्वारा यह कार्यवाई बोकारो वन भूमि घोटाले को लेकर की जा रही है। इस संदर्भ में बोकारो के तेतुलिया मौजा में लगभग सौ एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सन 2022 में सामने आया था।  ईडी के अधिकारी इसी से जुडे दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। बोकारो के रितुडीह और सेक्टर 3 स्थित आवास, उकरीद स्थित रैयत इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के आवास पर भी ईडी ने रेड की है।

Diarch GO

जमीन के अवैध कब्जे का है आरोप

प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा झारखंड और बिहार में कुल 15 ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है। इस मामले में आरोप है कि भू-माफियाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से वन विभाग की करीब सौ एकड़ जमीन एक निजी कंपनी को सौंप दी। जांच में पता चला कि वर्ष 2013 में चास थाना क्षेत्र के वन विभाग के प्लॉट को पुरानी परती भूमि के रूप में दर्ज कर लिया गया। इसके बाद मुकदमा दायर किया गया। इसके बाद से जांच शुरू हो गई।

झारखंड सरकार ने दिये जांच के आदेश

वन भूमि घोटाले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से भी एक्शन शुरु हो गया है। प्रदेश के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी इस मामले की जांच के लिए सीआईडी की एक टीम के गठन का निर्देश दिया है।

NSIT
Nsmch