LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Political news - फायरब्रांड विधायक ने की कोलफिल्ड्स के कर्मियों से मारपीट, थाने में केस दर्ज, बचाव में उतरे समर्थक

सड़क पर खराब गाड़ी हटाने को लेकर विधायक जयराम महतो और उनके बॉडीगार्डस ने कोल्फिल्ड्स के कर्मियों से मारपीट की। इस दौरान विधायक पर बेल्ट से पिटने का आरोप लगा है।

Political  news  - फायरब्रांड विधायक ने की कोलफिल्ड्स के कर्

Bokaro – झारखंड विधानसभा के युवा और फायरब्रांड विधायक जयराम कुमार महतो की मुश्किलें बढ़ गई है। डूमरी  विधायक, उनके समर्थकों और अंगरक्षक  के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विधायक के खिलाफ बेरमो प्रखंड के बैदकारो निवासी और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) कर्मी कैलाश महतो के साथ गाली-गलौज और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है।

यह घटना बुधवार 9 जुलाई की रात गुंजरडीह मोड़ के पास हुई। शिकायत के अनुसार, इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, और कैलाश महतो के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीनने का भी आरोप है।  कैलाश महतो ने नावाडीह थाने में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह बुधवार रात अपने साथियों लोचन महतो, आशीष तपेदार, अर्जुन महतो, संजय महतो, विक्की महतो और कमलेश महतो के साथ निजी वाहन (जेएच10सीजे-0051) से गुंजरडीह से अपने घर बैदकारो लौट रहे थे।

रास्ते  से गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट

उन्होंने बताया कि गुंजरडीह मोड़ के पास उनका वाहन तकनीकी खराबी के कारण रुक गया। इसी दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। विधायक के अंगरक्षक अशोक महतो ने वाहन को सड़क से हटाने को कहा। जब कैलाश ने बताया कि वाहन खराब हो गया है, तो अशोक महतो ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

जयराम महतो ने  बेल्ट से की पिटाई

विरोध करने पर अशोक महतो और जेएलकेएम समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विधायक जयराम महतो ने भी वाहन से उतरकर बेल्ट से हमला किया, जिससे कैलाश महतो, लोचन महतो और अर्जुन महतो घायल हो गए। कैलाश ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने बताया कि वह बेरमो प्रमुख गिरजा देवी के देवर हैं, तो जेएलकेएम समर्थकों ने प्रमुख के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की और मारपीट जारी रखी। इस दौरान उनकी सोने की चेन और अंगूठी छीन ली गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस  लेकर पहुंची अस्पताल

शिकायत मिलते ही नावाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावाडीह में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात तीनों को छुट्टी दे दी। 

समर्थको ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं ने इस कथित घटना की निंदा की है। कुछ एक्स पोस्ट्स में जयराम महतो के समर्थकों ने इसे मनगढ़ंत आरोप करार देते हुए उनके खिलाफ साजिश की बात कही है, जबकि अन्य ने इस घटना को गंभीर बताकर कार्रवाई की मांग की है।