LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Woman Mukhiya Missing - दो दिन से लापता सबसे कम उम्र की महिला मुखिया, पति ने थाने में लगाई गुहार

सबसे कम उम्र में पंचायत की मुखिया बनकर जिले में चर्चा में आई सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। सभी जगह खोजबीन करने के बाद अब सपना के पति ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Woman Mukhiya Missing - दो दिन से लापता सबसे कम उम्र की महिल

N4N desk - सबसे कम उम्र में पंचायत की मुखिया बनकर जिले में चर्चा में आई सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। सभी जगह खोजबीन करने के बाद अब सपना के पति ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने लापता मुखिया की तलाश शुरू  कर दी है।

मामला बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के गुरुडीह पंचायत से जुड़ी है। जहां रहनेवाली सपना कुमारी ने 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर बोकारो जिला की सबसे कम उम्र (22 वर्ष) की महिला मुखिया बनी हैं और अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रही। शुरुआती दिनों में उनकी पहचान कर्मठ और सक्रिय मुखिया के तौर पर बनी, जिसने उन्हें ग्रामीणों के बीच लोकप्रिय कर दिया।

लेकिन गांधी जयंती के दिन से सपना की कोई खबर नहीं मिल पा रही है। पति ने बताया कि 2 अक्टूबर को वह घर से निकली और घर वापस नहीं लौटी है। वह कहां गईं या कहां हैं, इसकी कोई जानकारी घरवालों को भी नहीं है। बताया गया कि उसका एक बच्चा भी है।

मुखिया के पति का नाम आशीष है, जो विदेश में इंजीनियर था, लेकिन पत्नी के मुखिया का चुनाव जीतने के बाद वापस आ गया और यहां काम देखने लगा। लापता होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। त्योहारों की रौनक के बीच इस घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। गांव में चर्चा है कि क्या यह महज़ एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहरी साज़िश है। कुछ लोग अपहरण की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक कारणों से भी जोड़कर देख रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

इधर, महिला मुखिया के लापता होने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इसका आवेदन दिया गया है। अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।