LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में ASI गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के नाम पर मांग रहा था पैसा

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में धनबाद एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गांधीनगर थाना के एएसआई को 10 हजार रुपये धूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई का नाम अजय प्रसाद है।...पढिए आगे

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में ASI गिरफ्तार, केस से ना
बोकारो में ASI गिरफ्तार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bokaro: धनबाद एन्टी करप्शन ब्यूरो  की टीम ने मंगलवार को बोकारो जिला अंतर्गत गांधीनगर थाना में पदस्थापित एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एएसआई को पूछताछ के लिए धनबाद लाया गया है।

रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद एबीसी की टीम ने अजय प्रसाद को उसके सरकारी आवास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब शिकायतकर्ता अनुराग गुप्ता उसे रिश्वत की राशि दे रहे थे।

Diarch GO

केस से नाम हटाने के लिए मांगा पैसा

शिकायतकर्ता अनुराग गुप्ता ने एबीसी की टीम को बताया कि एएसआई ने एक केस से उसका नाम हटाने के नाम पर दस हजार रुपये की  मांग की है। उसने बताया कि 10 फरवरी को टुपकाडीह में रहने वाले इंतखाब अंसारी ने गांधीनगर थाना के चार नंबर पेट्रोल पंप के पास पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। 

इसी केस से अनुराग गुप्ता का नाम हटाने को लेकर गांधीनगर थाना के एएसआई अजय प्रसाद के द्वारा पैसे की मांग की गई थी।

NSIT
Nsmch

सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप

एएसआई के द्वारा लेनदेन का सारा कार्य संडेबाजार स्थित उनके सरकारी आवास पर हो रहा था। एसीबी की इस कार्यवाई की भनक गांधीनगर के थाना प्रभारी सहित थाना के किसी पदाधिकारी और पुलिस को भी नहीं लगी। इस कार्यवाई से स्थानीय थाना और सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। वहीं बेरमो के एसडीपीओ ने कहा कि गांधीनगर थाना के एएसआई के विरुद्ध की गई कार्यवाई बिल्कुल सही है, इससे पुलिस महकमे में भ्रष्टाटचार नहीं करने का संदेश जाएगा।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट