LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी थी रंगदारी, बाबा सिद्दीकी को भी दी थी धमकी, जानें कौन है शेख होसेन

सलमान खान से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और बाबा सिद्दीकी को धमकी देने का मामला अब झारखंड से जुड़ गया है। इस मामले में झारखंड के जमशेदपुर के शेख होसेन का नाम सामने आया है।

सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी थी रंगदारी, बाबा सिद्

मुंबई पुलिस फिल्म अभिनेता सलमान खान से फोन पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में लगातार जांच कर रही है। इस मामले में झारखंड के जमशेदपुर के आजादनगर गौरा चौक निवासी शेख होसेन की भूमिका सामने आई है, जो इस समय फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेख होसेन इस गंभीर मामले में संलिप्त है और उसने सलमान खान से पहले मुंबई के जाने-माने नेता बाबा सिद्दीकी को भी फोन पर धमकी दी थी।


पश्चिम बंगाल का रहने वाला है शेख होसेन

शेख होसेन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी इलाके का निवासी है। पूर्व में वह जमशेदपुर के साकची इलाके में सब्जी बेचने का काम करता था। पिछले एक साल से वह अचानक गायब हो गया और पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। सूत्रों की मानें तो शेख होसेन ने पुलिस को मैसेज कर अपनी गलती मानी है और लिखा है कि सलमान खान को गलती से धमकी भरा मैसेज भेज दिया था।


मुंबई पुलिस की रडार पर शेख होसेन

सलमान खान को धमकी भरा मैसेज भेजने के बाद से ही मुंबई पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद से शेख होसेन ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है और इंटरनेट कॉल के जरिये लोगों से संपर्क कर रहा है। वह लगातार अपने स्थान को बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा है। मुंबई पुलिस ने उसकी तलाश में पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी में छापेमारी भी की, लेकिन वह अब तक पकड़ में नहीं आया है।


शेख होसेन ने पुलिस को भेजा मैसेज, मानी अपनी गलती

मामले में पुलिस के दबाव और बढ़ते खतरे को देखते हुए शेख होसेन ने खुद ही मुंबई पुलिस को मैसेज भेजकर कहा है कि उसने गलती से सलमान खान को धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस इस बयान को लेकर सतर्क है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शेख के पास अब भी कई संसाधन हैं, जिनके जरिये वह अपने ठिकाने बदल रहा है।

NSIT
Nsmch


मुंबई पुलिस की जांच में जुटे अधिकारी

मुंबई पुलिस ने शेख होसेन की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है, जो पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक फैले उसके संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का मानना है कि शेख होसेन ने सिर्फ सलमान खान को ही नहीं, बल्कि कई और लोगों को धमकी दी है, और इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है