LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

झड़ रहे हैं बाल! अपनाए ये घरेलू उपाय, जाने प्याज से लेकर ग्रीन टी के इस्तेमाल के फायदे

झड़ रहे हैं बाल! अपनाए ये घरेलू उपाय, जाने प्याज से लेकर ग्र

Hair Loss Problem: आज कल लोगों के लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर हेल्थ पर भी पड़ रहा है। असमय बाल झड़ना ताजा मामलों में से एक है। ये न सिर्फ महिलाओं में देखा जा रहा है, बल्कि अब तो पुरुष भी इससे अछूते नहीं है। बता दें कि समय से पहले अगर बाल गिरने लगते हैं तो काफी टेंशन पैदा होती है। इसको रोकने के लिए आजकल के युवा कई तरह से प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कुछ फायदा नहीं होता है।

बता दें कि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जो इस प्रकार है। तला हुआ खाना, स्ट्रेस लेना, खानदानी प्रोब्लम, नींद न पूरी होना, केमिकल युक्त हेयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना, समय-समय पर बालों पर तेल न लगाना या फिर कई तरह से शैम्पू और कंडिशनर का लगातार इस्तेमाल करना। इन सब की वजह से बालों के गिरने का चांस ज्यादा बढ़ जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे की वो कौन से ऐसे तरीके से जिसका इस्तेमाल करके आप अपने गिरते बालों को रोक सकते हैं।

बाल को गिरने से रोकने के घरेलू उपाय

प्याज का रस झड़ते बालों की समस्या रोकने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें अच्छी-खासी मात्रा में सल्फर मौजूद होता है। जो हेयर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

एलोवेरा जेल स्किन बालों के लिए काफी सही माने जाते हैं। इसके लिए आप घर में भी एलोवेरा के गूदे को निकाल कर तेल के साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।

NSIT
Nsmch

मेथी बाल झड़ने का इलाज करने में बेहद सही होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद जाते हैं, जो हेयर फॉल कंट्रोल कर हेयर ग्रोथ में मदद करती है।

बाल झड़ने का इलाज करने में ग्रीन टी भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में ग्रीन-टी मिलाएं और अपने सिर में लगाएं। एक घंटे तक लगा रहने दें फिर धो लें।