LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Body scrub: चेहरे, बॉडी और लिप्स की गहराई से सफाई के लिए 3 असरदार नुस्खे, जानें स्क्रब बनाने का तरीका

Body scrub: चेहरे, बॉडी और लिप्स की गहराई से सफाई के लिए 3 अ

Skin scrub: हर कोई अपने चेहरे की गंदगी को साफ करना चाहता है, लेकिन मार्केट में उपलब्ध महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेस वॉश कभी-कभी हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप गहराई से स्किन की सफाई करना चाहते हैं और नाक पर जमे ब्लैकहेड्स को हटाना चाहते हैं, तो आपको एक नेचुरल स्क्रब की जरूरत होगी।

यहां हम आपको 3 खास स्क्रब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से एक चेहरे के लिए, एक बॉडी के लिए, और एक लिप्स की डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा। इन स्क्रब्स को घर पर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इनको बनाने का तरीका।

1. चेहरे के लिए स्क्रब

सामग्री:

बेसन – 1 चम्मच

कॉफी – 1 चम्मच

कच्चा दूध – 1/2 छोटी कटोरी

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

एक कटोरी में बेसन और कॉफी लें।

इसमें कच्चा दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

स्क्रब को ज्यादा गीला न करें।

5 मिनट तक चेहरे पर इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें।

फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

इस स्क्रब से आपका चेहरा तुरंत ग्लोइंग और ताजगी भरा दिखेगा।

2. बॉडी के लिए स्क्रब

सामग्री:

मसूर की दाल – 1 कटोरी

मुल्तानी मिट्टी – 4 चम्मच

मुलेठी पाउडर – 3 चम्मच

शहद – 5 चम्मच

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

मसूर की दाल को हल्का सा भून लें।

एक एयरटाइट कंटेनर में सभी सामग्रियों को मिलाएं।

नहाते समय इस स्क्रब का इस्तेमाल बॉडी पर करें।

आप इसे हर दूसरे दिन उपयोग कर सकते हैं।

यह बॉडी स्क्रब धीरे-धीरे आपकी त्वचा को निखारता है और उसे मुलायम बनाता है।

3. लिप्स के लिए स्क्रब

सामग्री:

चीनी – 1 चम्मच

शहद – 1/2 चम्मच

नींबू का रस – कुछ बूंदें

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

चीनी, शहद और नींबू के रस को मिलाएं।

हल्के हाथों से इस मिश्रण को लिप्स पर 2-3 मिनट तक स्क्रब करें।

गुनगुने पानी से लिप्स साफ कर लें।

इस स्क्रब से आपके होंठ मुलायम और चिकने हो जाएंगे, जिससे डेड स्किन हट जाएगी और होंठ गुलाबी और चमकदार दिखने लगेंगे। इन घरेलू स्क्रब्स से आप अपनी स्किन को नेचुरली साफ और चमकदार बना सकते हैं, और इनमें कोई हानिकारक केमिकल भी नहीं होता।