LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

"वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे" पर पटना के एलएनजेपी अस्पताल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, निदेशक ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर फार्मासिस्टों को किया सम्मानित

"वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे" पर पटना के एलएनजेपी अस्पताल में सम्म

PATNA : वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर बुधवार को पटना के राजवंशीनगर स्थित हड्डी के अतिविशिष्ट अस्पताल 'लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल' में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के फार्मासिस्ट्स को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एलएनजेपी अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्रा ने कहा कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है, ठीक उसी प्रकार फार्मासिस्ट को भगवान का दूत कहा जाता है। दोनों का एक ही लक्ष्य है कि बीमार व्यक्ति को कैसे जल्द से जल्द स्वस्थ किया जाए। 

ऑर्थो के कंसलटेंट डॉ. शिवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का थीम 'फार्मासिस्ट्स ग्लोबल हेल्थ मीटिंग' है। सम्मानित होने वालों में फार्मासिस्ट उमेश कुमार, शंभु शरण, विकाश, सुमित आदि शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन फिजिशियन डॉ. तरुण कुमार ने किया।