LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

शरीर को रखना है फीट तो हर दिन करें इतने किलोमीटर की वॉकिंग, हफ्ते भर में दूर भाग जाएगी बीमारी

शरीर को रखना है फीट तो हर दिन करें इतने किलोमीटर की वॉकिंग,

इंसान अपनी इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में खुद के लिए ना के बराबर वक़्त निकाल पाता है। ऐसे में उनका शरीर लंबे समय तक उनका साथ नहीं दे पाता है। जिसका नतीजा ये होता है कि इंसान बहुत जल्द कई सारी बीमारियों से झुझने लगता है। वहीं, इन समस्याओं से निजात पाने का एक सबसे बड़ा रामबाण है शरीरिक गतिविधि करते है। कहा जाता है कि इंसान अपने व्यस्त जीवन में से बस थोड़ा सा समय वॉक के लिए निकाल ले, तो वो आधे से अधिक बीमारियों से मुक्ति पा सकता है। सिर्फ कुछ किलोमीटर पैदल चलने से इंसान 60 प्रतिशत से अधिक बीमारियों से बच सकता है। ऐसे में आइए आज जानते है कि एक स्वास्थ्य जीवन के लिए इंसान को रोजाना कितना किलोमीटर पैदल चलना चाहिए। 

दरअसल, पैदल चलना किसी एक वर्ग के लिए लाभदायक नहीं होता है, बल्कि किसी भी उम्र के लोग अगर डेली वॉकिंग की आदत बना लेते है तो वो काफी फीट और लाइट मेहसूस करेंगे। पैदल चलना काफी अच्छा एक्सरसाइज होता है, इसमें ना किसी एक्वीपमेंट की जरूरत होती है ना किसी पर निर्भर होना पड़ता है। इसलिए वॉकिंग को सबसे सस्ता और असरदार कार्य माना जाता है। इसे दिन में कभी भी किया जा सकता है और अगर इसे दिन में कुछ मिनट के लिए भी किया जाए तो यह शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। इससे वेट लॉस होता है, हार्ट हेल्थ सही रहती है, सर्कुलेशन सही रहता है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो हर व्यक्ति को रोजाना 8 किलोमीटर चलना चाहिए। इसे शरीर फीट रहता है और फैटी लीवर पर भी अच्छा असर करता है। अमेरिका की सेंट्रल डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एक रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि सामान्य व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 8 किलोमीटर चलना चाहिए। वहीं, वॉक करने के लिए अच्छे जूते लेना जरूरी है क्योंकि उनमें शॉक एब्जॉर्ब करने के गुण होते हैं जो स्थिरता प्रदान करते हैं। इसके अलावा अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों की बात करें तो उनका भी कहना है। वयस्कों को प्रति सप्ताह 150 मिनट की मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसमें तेज वॉक भी शामिल है।