LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

त्योहार के समय मेहमानों की लगी है भीड़, तो झटपट बनाएं ये नाश्ता

त्योहार के समय मेहमानों की लगी है भीड़, तो झटपट बनाएं ये नाश

ये महीना त्योहारों का चल रहा है। ऐसे में त्योहारों का मौसम अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। ये खुशियां बनती हैं, एकजुट होने से, जश्न मनाने से और स्वादिष्ट भोजन करने से। त्योहार आते ही घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। हम मेहमाननवाजी में और घर आए अतिथियों को स्पेशल फील कराने के लिए ढेरों तैयारियां करने में जुट जाते हैं। इसमें सबसे अहम रोल होता है स्वादिष्ट व्यंजनों का। साथ ही अगर कोई फास्टिंग पर आपके घर आता है तो आपको लगता है उन्हें क्या टेस्टी और झटपट डिश बना कर खिला दें। यानी कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर और एडवांस तैयारी करके आप सिर्फ 10-15 मिनट में इन्हें तैयार कर लें।

साबूदाना वड़ा भारतीय व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है। इसे साबूदाना, आलू और मूंगफली के साथ बनाया जाता है। हालांकि इसकी तैयारी में बहुत समय लगता है। साबूदाना भिगोने से लेकर उसकी चटनी बनाने तक। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे मिनटों में बन सकता है। तो हम आपको इसकी आसान ट्रिक बता रहे हैं। पहले देखिए, इसकी रेसिपी।

इस रेसिपी में इन समानों की है जरुरत 

1 कप साबूदाना, 4-5 आलू, 3-4 हरी मिर्च, 1/4 कप हरा धनिया, 2 चम्मच जीरा, 100 ग्राम मूंगफली, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए कोई भी कुकिंग ऑइल। 

अब इसे कैसे बनाए, 

साबूदाना को 5-6 घंटे भिगोकर रख दें। फिर कुकर में आलू उबाल लें।

अब इन दोनों को मिलाकर उसमें जीरा, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और दरदरी कूटी हुई मूंगफली मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

NSIT
Nsmch

अब इसकी आलू टिक्की की तरह गोल-गोल टिक्कियां बना लें।

साबूदाना बड़ा की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब इन टिक्कियों को डीप फ्रीजर में रख दें।

घर पर मेहमान आने पर आपको सिर्फ उन टिक्कियों की फिजे से निकालना है और डीप फ्राय करके सर्व कर देना है।

गर्मागर्म सूजी का हलवा किसे पसंद नहीं होता। यह एक सदाबहार डिश है, जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। खासकर त्योहार के मौसम में तो इसका स्वाद कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। दस मिनट में हलवा बनाने की ट्रिक सीखेंगे, लेकिन पहले देखिए उसकी रेसिपी-

1 कप सूजी, 1 कप चीनी, 4 कप पानी, चार बड़े चम्मच घी, 5-6 इलायची, चिरौंजी और किसा हुआ नारियल, ड्राई फ्रूट्स जैसेकि बादाम, काजू, किशमिश, बनाने की विधि, सबसे पहले सूजी को हल्की आंच पर 15-20 मिनट सुनहरा रंग होने तक भून लें। फिर इसमें घी डालें और 2-3 मिनट और भूनें। अब इसमें चार कप गर्म पानी मिलाकर पकाएं। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो उसमें चीनी मलिाएं। 3-4 मिनट और चलाएं। हलवा बनकर तैयार है। अब इसमें इलायची का पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं