LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

केला के सेवन से हो सकती है ये बीमारी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

केला के सेवन से हो सकती है ये बीमारी, जानें कैसे करें इस्तेम

केला एक मात्र ऐसा फल है जो हर सीजन में मिलता है। साथ ही हर फलाहार करने वाले लोग केला खाते हैं। अगर आप भी केला का सेवन ज्यादा कर रहे हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है, नवरात्रि में लोग मां भगवती की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत में सामान्य रूप से भारतीय परिवारों में फलाहार के तौर पर केले का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे तो केला स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। केले में मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी-6, फास्फोरस जैसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन केले को जल्दी पकाने के लिए और उसे खूबसूरत बनाने के लिए बाजारों में मौजूद केले में कई प्रकार के रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सीधे तौर पर मनुष्य के शरीर को नुकसान पहुंचाता है और इससे कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी हो सकती हैं।

आमतौर पर बाजारों में मौजूद केले को पकाने के लिए कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक रसायन है और इसका पूरा नाम ‘कैल्शियम कार्बाइड’ है। इसमें आमतौर पर आर्सेनिक और फास्फोरस पाया जाता है। इससे मनुष्य के शरीर को कई नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही केले को पकाने के लिए एथिलीन की आवश्यकता होती है, लेकिन जो केले के पौधों में स्वत ही उत्पन्न होता है और बराबर मात्रा में बनने पर वह शुगर में कन्वर्ट हो जाता है। 

बाजार में बिकने वाले केले में एथिलीन का इंजेक्शन लगा दिया जाता है ताकि वह केला जल्दी पक सके। वह खाने में मीठा हो और वह दिखने में बिल्कुल पीला हो। लेकिन इसका घातक असर इंसानी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। माना जाता है कि अगर इस तरह के केला का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह कई प्रकार की गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। इसमें पेट, हृदय और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं शामिल है। इसके साथ ही अगर केले को पकाने के लिए अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाए तो यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी उत्पन्न कर सकता है। इतना ही नहीं पेट दर्द, दस्त, जलन जैसी समस्याएं भी शुरू हो सकती है और गंभीर मामलों में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।