LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

किस वजह से बढ़ रहा कार्डियक अरेस्ट, जानें क्या हैं इसके लक्षण; कैसे करें बचाव

किस वजह से बढ़ रहा कार्डियक अरेस्ट, जानें क्या हैं इसके लक्ष

भारत में हार्ट की बीमारियों के मामले हर साल बढ़ रहे हैं। हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट से मौतें के मामलों में इजाफा हो रहा है। हार्ट की बीमारियों का एक बड़ा कारण हाई ब्लड प्रेशर भी होता है, लेकिन लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कि हाई बीपी वाले मरीज कैसे अपनी सेहत का ध्यान रखें।

दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से दिल की बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है। दिल का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर ने कुछ बातें बताईं जैसे- किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए कैसा खान-पान होना चाहिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए आदि। 

देश में हाई बीपी के मरीजों की संख्या 20 करोड़ से अधिक है। यह आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। अब युवाओं को भी यह समस्या हो रही है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। अगर ये कंट्रोल नहीं होता तो इससे हार्ट अटैक आने का रिस्क होता है। हालांकि, फिर भी कई लोग हाई बीपी की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है की अगर बीपी हाई रहने की समस्या रहती है, तो इसको नजरअंदाज न करें। बीपी को कंट्रोल में रखें और नियमित रूप से अपना बॉडी चेकअप भी कराते रहें।

अगर आपको ये लक्षण आ रहे हैं तो इसे गंभीर से लें।  सीने में तेज दर्द, बिना कारण पसीना आना, बेचैनी अनुभव होना, जबड़े, गर्दन और पीठ में दर्द होना, सांस लेने में कठिनाई होना, सांस छोटी होना, जल्दी-जल्दी सांस लेना, चक्कर आना, पल्स का धीरे-धीरे कम होना, मानसिक रूप से कुछ सोच या समझ ना पाना। इसके लिए समय पर जांच कराएं और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। नियमित एक्सरासाइज, संतुलित आहार से आप अपनी हार्ट हेल्थ को अच्छा रख सकते हैं।

NSIT
Nsmch