LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

आपकी ये गलती शरीर में बढ़ा सकती है ब्रेस्ट कैंसर के केमिक्ल्स, रहें सावधान

आपकी ये गलती शरीर में बढ़ा सकती है ब्रेस्ट कैंसर के केमिक्ल्

अभी के समय में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके पीछे का कारण कई सारे हैं। हम रोजमर्रा के जीवन में जिन पैकेज्ड फूड्स का इस्तेमाल करते हैं, वे हमारी बॉडी में ब्रेस्ट कैंसर को जन्म दे सकते हैं। एक हालिया रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है। हम हर दिन जाने-अनजाने में 76 ऐसे केमिकल्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ावा देते हैं। ब्रेस्ट कैंसर एक साइलेंट किलर है। इससे हर साल लाखों लोगों की जान जा रही है और कई मामलों में तो मौतें रिपोर्ट ही नहीं की जाती हैं।

दुनिया के जाने-माने जर्नल ‘फ्रंटियर्स’ में हाल ही में एक स्टडी पब्लिश हुई। इस स्टडी से पता चलता है कि फूड पैकेजिंग के लिए जिन फूड कॉन्टैक्ट मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है उनमें 189 कैंसर कारक केमिकल्स पाए गए हैं। जिनमें से 76 ऐसे हैं जो हमारी शरीर में जा रहे हैं। इसमें पर एंड पॉलीफ्लूरोएल्काइल सब्सटेंस (PFAS) बिस्फेनॉल और फेथलेट्स जैसे खतरनाक केमिकल्स भी शामिल हैं। ये मानव शरीर के लिए बेहद घातक हैं।

यही नहीं ‘जर्नल ऑफ एक्सपोजर साइंस एंड एनवायर्नमेंटल एपिडेमियोलॉजी’ में पब्लिश स्विटजरलैंड बेस्ड फूड पैकेजिंग फोरम फाउंडेशन की एक अन्य स्टडी में बताया गया है कि फूड पैकेजिंग में उपयोग होने वाले 3,600 से ज्यादा केमिकल्स मनुष्य के शरीर में मिले हैं, जिनमें करीब 100 केमिकल्स मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं।