LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR HEALTH : पांडेय जी, देख लीजिए! बिहार के आशा कर्मियों को बिजली की जरुरत नहीं, मोबाइल के टॉर्च की लाइट में भी करा सकती हैं डिलिवरी

BIHAR HEALTH : पांडेय जी, देख लीजिए! बिहार के आशा कर्मियों क

HAJIPUR : जिले के सहदेई में डिलिवरी के लिए आए दो महिलाओं की डिलिवरी मोबाइल की लाइट पर कराया गया है। साथ ही प्रसव पीड़ा से कराह रही मरीज़ की जांच भी मोबाइल की रोशनी से किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और बिहार की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे है। वायरल वीडियो बीते देर रात की बताई जा रही है। वीडियो सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जहां पूर्व से चल रहे 06 बेड की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को परिवर्तित कर 30 बेड वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड कर दिया गया था। 

डिलिवरी के लिए प्रसव पीड़ा के तड़प रहे पेसेंट सहदेई प्रखंड के नयागांव पश्चिमी तयबपुर निवासी बिपिन राम की पत्नी पार्वती देवी और सहदेई के ही विश्वजीत कुमार की पत्नी राघनी कुमारी दोनों को ही रात में परिजनो द्वारा सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन उस समय बिजली गुल था। मौजूद आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी ने लाइट नही होने की शिकायत चिकित्सा पदाधिकारी से की थी। लेकिन लाइट चालू नही किया गया। 

Diarch GO

आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी ने बताया कि बीते रात करीब 1:30 बजे बिजली की लाइट कट गई थी। और पेशेंट 1:00 बजकर 45 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं और 2:10 पर मोबाइल के टॉर्च जलाकर डिलीवरी कराए है। उन्होंने बताया कि पानी की भी व्यवस्था अस्पताल में नहीं था। टंकी का पानी खत्म हो चुका था नीचे से ऊपर पानी लेकर जाना पड़ रहा था।

NSIT
Nsmch

 पूरे रात बिजली गुल था और जनरेटर भी स्टार्ट नहीं किया गया था मोबाइल की रोशनी पर ही मरीजों का देखभाल किया जा रहा था। यहां के लोगों ने बताया कि मरीज परेशान रहे, लेकिन जनरेटर चलाने की जहमत नहीं उठाई।






REPORT - RISHAV KUMAR