Haryana Chunav Result 2024: अपने ही गृह राज्य में ‘झाडू’ का जादू नहीं चला सके केजरीवाल, ‘आप’ की हो गयी पूरी सफाई, नहीं मिली एक भी सीट

AAP did not get a single seat

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024:  हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज यानि मंगलवार को मतों की गिनती हो रही है। 5 बजे तक की रूझानों को देखे तो बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन इस विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम दावे ध्वस्त होते दिख रहे हैं। पार्टी को एक भी सीट पर जीत नसीब नहींं हुई है। बता दें कि, आप हरियाणा में 89 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारी थी लेकिन आप के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस में शुरूआती रुझान से ही कांटे की टक्कर बनी हुई थी। 

ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा हरियाणा के 90 सीटों में से 29 पर जीत हासिल कर चुकी है। 20 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। खास बात है कि भाजपा 2019 विधानसभा चुनाव का आंकड़ा पार कर ली है। उस दौरान पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनाव में हरियाणा से आप की सूफड़ा साफ हो गया है। हरियाणा केजरीवाल का गृह राज्य है और यहीं उनकी पार्टी को करारी हार मिली है।

Diarch GO


दरअसल, विधानसभा चुनाव के घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में थे तब उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल ने हरियाणा में चुनावी प्रचार प्रसार का कामान अपनी हाथों में थामी थी। वहीं जेल में निकलने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में धुआंधार प्रचार किया। लेकिन उनके प्रचार का कोई असर नहीं दिखा। अब तक के रूझानों की बात करे तो पार्टी को आम आदमी पार्टी को हरियाणा में सिर्फ 1.65% वोट ही मिलता हुआ दिख रहा है।

NSIT
Nsmch

गौरतलब हो कि, आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 90 विधानसभा में से 89 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीत हासिल हुई है। जम्मू कश्मीर के डोडा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गजय सिंह राणा को हराया। वहीं हरियाणा में अब तक की रूझानों की बात करे तो बीजेपी को 49 सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। पहलवान विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर चुकी है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी 6015 मतों के अतंर से हराया।

रितीक की रिपोर्ट