LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Haryana chunav result 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चिंताजनक रूझान के बीच 'मोदी के हनुमान' का बड़ा बयान, PM पर जताया भरोसा....

haryana J&K elections result 2024

Haryana chunav result 2024:  हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। शुरुआती रुझान ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। हरियाणा में कांग्रेस बीजेपी एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। सभी सियासी दलों में डर का माहौल देखा जा रहा है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ दिया था हालांकि अब बीजेपी  धीरे-धीरे मैदान में वापस आ रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। 

चिराग पासवान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भारती की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है। जनता सही फैसला लेगी। बता दें कि, हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों राज्य में वोटों की गिनती जारी है। दोनों राज्य में एनडीए-इंडी गठबंधन एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिलहाल किसी पार्टी की हार या जीत बताना मुश्किल है। ऐसे में चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। 

Diarch GO

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि, “रुझान अभी आने शुरू हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से भाजपा ने दोनों जगहों पर मेहनत की है और जिस तरह से हरियाणा में भाजपा का 10 साल का कार्यकाल रहा है, मैं मानता हूं कि जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि शाम तक जो नतीजे आएंगे, वो वैसे ही होंगे, जैसी हम सब उम्मीद कर रहे हैं।”

वहीं 10 बजे तक के रुझान को देखे तो हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी ने वापसी कर ली है। बीजेपी फिलहाल 46 सीट पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 38 सीट पर आगे चल रही है। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत है। वहीं जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां 10 सालों के बाद विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। वहीं शुरुआती रुझान में यहां कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं एनसी- काग्रेस 51 सीटों से आगे है।  

NSIT
Nsmch