LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

हरियाणा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र हत्या बताने वाले कांग्रेसी नेताओं को चुनाव आयोग ने सिखाया सबक, कहा - हमारे लिए पार्टी अध्यक्ष का बयान ही मान्य

 हरियाणा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र हत्या बताने वाले कांग्रेसी

NEW DELHI - हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग से नाराजगी जाहिर करनेवाले कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को अब भारी पड़ गया है। दोनों नेताओं ने हरियाणा में हार को लोकतंत्र की हार तथा तंत्र की जीत बताया था। अब दोनों नेताओं के इस बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने बयान पर न सिर्फ नाराजगी जाहिर की है, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस मामले को लेकर लेटर भी लिखा है। 

चुनाव आयोग ने खड़गे से कहा कि वह अप्रत्याशित परिणामों पर पार्टी अध्यक्ष के रुख को मानता है, न कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस रुख को कि परिणाम स्वीकार्य नहीं है। 

कांग्रेस नेताओं को बयान पर आयोग ने कहा कि देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में सामान्य अर्थों में उपर्युक्त जैसा अभूतपूर्व बयान अनसुना है, यह मुक्त भाषण और अभिव्यक्ति के वैध हिस्से से बहुत दूर है और यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक रूप से अस्वीकार करने की ओर बढ़ता है, जो जम्मू-कश्मीर और हरियाणा सहित देश के सभी चुनावों में समान रूप से लागू होता है

EC ने आगे कहा, "इस बीच आयोग ने आपके और विपक्ष के नेता के उन बयानों को नोट किया है, जिनमें हरियाणा के नतीजों को "अप्रत्याशित" बताया गया है और कांग्रेस इसका विश्लेषण करने और अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखती है। बता दें कि  चुनाव आयोग को अब एक अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिसमें कांग्रेस के 12 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय मांगा गया है।

NSIT
Nsmch