LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Rishikesh DM: छुपेरुस्तम निकले DM साहब! एक झटके में सरकारी अस्पताल की व्यवस्था की खोल दी पोल

Rishikesh DM: छुपेरुस्तम निकले DM साहब! एक झटके में सरकारी अ

Rishikesh DM Viral Video: देहरादून के जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल अपनी ईमानदारी और सक्रियता के कारण सोशल मीडिया पर काफी सराहे जा रहे हैं। हाल ही में उनका ऋषिकेश के एक सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह आम नागरिक की तरह मास्क पहनकर अस्पताल में पर्ची कटा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की खराब हालत देखी, जहां मरीज जमीन पर लेटे हुए थे, सफाई की स्थिति बेहद खराब थी, और प्रमुख अधीक्षक अनुपस्थित थे।

डीएम सविन बंसल ने स्थिति का जायजा लेते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए और उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया। इस कदम की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

 वायरल वीडियो पर अधिकांश यूजर्स डीएम बंसल की सक्रियता और उनके सरप्राइज विजिट के कदम को सराहा रहे हैं। लोग मानते हैं कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह से काम करें तो सरकारी संस्थानों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यदि अधिकारी भेष बदलकर और बिना पूर्व सूचना के निरीक्षण करें, तो भ्रष्टाचार और अनियमितताएं काफी हद तक खत्म हो सकती हैं। डीएम बंसल के इस कदम से लोगों को उम्मीद है कि सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही बढ़ेगी। डीएम बंसल की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि सही दिशा में उठाए गए छोटे कदम भी व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनके इस सरप्राइज विजिट को लोग सोशल मीडिया पर सराहा रहे हैं।

NSIT
Nsmch