LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

केक खाने वाले हो जाएंगे सावधान! वरना हो सकते हैं मौत का शिकार, जानें पूरी बात

केक खाने वाले हो जाएंगे सावधान! वरना हो सकते हैं मौत का शिका

Cake Cause Cancer: हम अक्सर खास मौकों पर काटकर कोई भी सेलिब्रेशन करते हैं. इसकी मदद से हम खुशी के पलों में मिठास घोलते हैं, लेकिन हाल के खुलासे ने इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है. कर्नाटक में कुछ बेकरी के केक में पाए गए हानिकारक कृत्रिम रंगों और रसायनों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम वास्तव में सुरक्षित खाद्य पदार्थ खा रहे हैं.

कृत्रिम रंग जैसे अल्लूरा रेड, सनसेट येलो, पोंसेउ 4आर, टार्ट्राज़िन आदि का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कई केक में किया जाता है, विशेष रूप से रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट जैसे आकर्षक केक में. इन रंगों को अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं, विशेषकर कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों का खतरा.

केक को लेकर एक्सपर्ट्स की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोलियम से प्राप्त कुछ कृत्रिम रंग, जो विभिन्न खाद्य पदार्थों में प्रचलित हैं, कैंसर का कारण बन सकते हैं. साथ ही प्रिजर्वेटिव और एडिटिव्स भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. अगर आप स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से केक का मजा लेना चाहते हैं तो बिना कृत्रिम रंगों और कम प्रिजर्वेटिव्स वाले केक चुनना बेहतर हो सकता है. घर पर बने केक, जिसमें ताजे और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हो, एक सुरक्षित और स्वादिष्ट विकल्प हो सकते हैं.

कैंसर के लक्षण और उपाय

कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिससे शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं. कैंसर (Cancer) शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्सों में फैलता है. कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अगर पहचान लिया जाये तो इसे खतरनाक स्थिति तक पहुंचने से रोका जा सकता है. इसके शुरुआती लक्षणों को जानने के बाद इसके उपचार में आसानी होती है. कैंसर के आम लक्षण हैं वजन में कमी, बुखार, भूख में कमी, हड्डियों में दर्द, खांसी या मूंह से खून आना. अगर किसी भी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

NSIT
Nsmch